[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood The Raja Saab: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ‘द राजा साब’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ब्लॉकबस्टर हिट के लिए ढेरों शुभकामनाएं

The Raja Saab: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ‘द राजा साब’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ब्लॉकबस्टर हिट के लिए ढेरों शुभकामनाएं

0
The Raja Saab: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ‘द राजा साब’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ब्लॉकबस्टर हिट के लिए ढेरों शुभकामनाएं
द राजा साब, फोटो- ट्विटर

The Raja Saab: सुपरस्टार प्रभास कि फिल्म ‘द राजा साब’ आज 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में प्रभास साथ ही संजय दत, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, रिद्धी कुमार और जरीना वहाब नजर आई हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि मूवी पहले दिन तगड़ा कलेक्शन करेगी. इस बीच कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है. आइए जानते हैं एक्टर ने क्या लिखा है.

ऋषभ शेट्टी ने ‘द राजा साब’ की टीम को दी बधाई

फिल्म ‘द राजा साब’ के रिलीज होने पर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म की टीम को एक्स पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, हमारे प्यारे प्रभास सर, डायरेक्टर मारुति, म्यूजिक थामन, @peoplemediafcy और पूरी ‘द राजा साब’ टीम को एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर हिट के लिए ढेरों शुभकामनाएं.

जानें ‘द राजा साब’ फिल्म का कलेक्शन

फिल्म ‘द राजा साब’ आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म को टिकट खिड़की पर अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 8.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 8.26 करोड़ रुपये हुआ है. हालांकि इन आकड़ों में शाम तक और बदलाव होंगे.

‘कांतारा’ को लेकर चर्चा में थे ऋषभ शेट्टी

एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर’ 1 साल 2025 की हिट फिल्मों में से एक थी. फिल्म में एक्टिंग और निर्देशन दोनों ऋषभ ने ही किया है. फिल्म कांतारा ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया. यह फिल्म एक दैव पूजन, कंबाला संस्कृति और दक्षिण भारतीय लोककथाओं से प्रेरित एक शक्तिशाली पौराणिक कथा है. यह फिल्म 2022 के फिल्म का प्रीक्वल पर आधारित है.

यह भी पढ़ें– The Raja Saab X Review: प्रभास की फिल्म का रिव्यू आया सामने, नेटिजन्स ने मूवी को लेकर X पर क्या कहा, जानें हिट हुई या फुस्स?

Previous article ईरान में हाहाकार! प्रदर्शनकारियों ने सरकारी टीवी भवन में लगाई आग, सड़कों पर मचा बवाल
Next article CES 2026: टेक के सबसे बड़े मेले में इस बार इन 5 TV ने मचा दी हलचल, जानिए क्या है खास
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel