[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood The Raja Saab: सुपरस्टार प्रभास ने संजय दत्त और तीनों लीड एक्ट्रेस संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरे फ्रेम पर छा जाते हैं

The Raja Saab: सुपरस्टार प्रभास ने संजय दत्त और तीनों लीड एक्ट्रेस संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरे फ्रेम पर छा जाते हैं

0
The Raja Saab: सुपरस्टार प्रभास ने संजय दत्त और तीनों लीड एक्ट्रेस संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरे फ्रेम पर छा जाते हैं
1,915 द राजा साब में संजय दत्त के साथ काम करने पर प्रभास, फोटो- इंस्टाग्राम

The Raja Saab: सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और निधि अग्रवाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

हाल ही में हैदराबाद में हुए फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में प्रभास इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि ‘द राजा साब’ सिर्फ बड़े सेट, विजुअल्स या एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रिश्तों और भावनाओं से जुड़ी एक खास कहानी है. प्रभास के मुताबिक, फिल्म में दमदार परफॉर्मेंस हैं और यह दर्शकों के दिल को छूने वाली है. इसके अलावा उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर करने पर बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

संजय दत्त के साथ काम करने पर प्रभास ने क्या कहा?

प्रभास ने फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति डायरेक्टर, कलाकारों, टेक्नीशियन, प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर का धन्यवाद किया और बताया कि यह कहानी उनके दिल के बेहद करीब है. फिल्म की थीम पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘द राजा साब’ एक दादी और पोते की इमोशनल कहानी है. उन्होंने दादी के किरदार में नजर आ रहीं जरीना वहाब की जमकर तारीफ की. प्रभास ने बताया कि डबिंग के दौरान वह उनके सीन में इतने डूब गए थे कि अपने डायलॉग तक भूल गए. उन्होंने कहा, “इस फिल्म में सिर्फ मैं ही नहीं, दादी का किरदार भी हीरो है.”

वहीं फिल्म में मुख्य विलेन का रोल निभा रहे संजय दत्त की स्क्रीन प्रेजेंस को प्रभास ने कमाल का बताया. उनके अनुसार, कैमरा जैसे ही क्लोज-अप में जाता है, संजय दत्त पूरे फ्रेम पर छा जाते हैं.

बता दें कि ‘धुरंधर’ के बाद संजय दत्त एक बार फिर प्रभास के साथ जबरदस्त टक्कर देते नजर आएंगे.

तीनों फीमेल लीड की तारीफ के बांधे पुल

प्रभास ने फिल्म की तीनों फीमेल लीड रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल की भी दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “तीनों हीरोइनें बहुत खूबसूरत दिखती हैं. रिद्धि कुमार बहुत अच्छी परफॉर्मर हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है. मालविका मोहनन खूबसूरत आंखों वाली लड़की है. उसने इस फिल्म के लिए ढाई साल तक संघर्ष किया. निधि अग्रवाल सेट पर सबकी पसंदीदा हैं. एक पॉजिटिव, शांत इंसान जो चुपचाप अपना काम करती है. वह एक खूबसूरत और अच्छी इंसान है, जो बहुत ही शानदार कॉम्बिनेशन है.”

यह भी पढ़ें: The Raja Saab: प्रभास की हॉरर-फैंटेसी फिल्म में खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री, रहस्यमयी अवतार के फर्स्ट लुक पोस्टर ने बढ़ाया क्रेज

Previous article Gehun ke Bhature: मैदे नहीं, अब गेहूं के भटूरे होंगे खास, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा रेसिपी
Next article Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection: हिट या फुस्स? चौथे दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म का कलेक्शन जान पकड़ लेंगे माथा, जानें टोटल कमाई
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel