[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood The Raja Saab First Review: प्रभास की ‘द राजा साब’ का पहला रिव्यू आया सामने, क्रिटिक बोले-आखिरी 30 मिनट और क्लाइमेक्स इसकी खासियत है

The Raja Saab First Review: प्रभास की ‘द राजा साब’ का पहला रिव्यू आया सामने, क्रिटिक बोले-आखिरी 30 मिनट और क्लाइमेक्स इसकी खासियत है

0
The Raja Saab First Review: प्रभास की ‘द राजा साब’ का पहला रिव्यू आया सामने, क्रिटिक बोले-आखिरी 30 मिनट और क्लाइमेक्स इसकी खासियत है
द राजा साब फिल्म रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

The Raja Saab First Review: प्रभास, संजय दत्त, बोमन ईरानी, ​​निधि अग्रवाल स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में प्रभास का ऐसा अलग अंदाज दिखेगा, जिसे फैंस ने अभी तक नहीं देखा होगा. ये एक हॉरर कॉमेडी मूवी है इसके रिलीज होने में कुछ दिन बच गए हैं. फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है. इसका पहला रिव्यू आ गया है.

उमैर संधू ने ‘द राजा साब’ का किया रिव्यू

ओवरसीज सेंसर बोर्ड के मेंबर उमैर संधू ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘द राजा साब‘ का रिव्यू अपने इंस्टाग्राम पर किया है. उन्होंने लिखा, “पहला रिव्यू #therajasaab! एक पैसा वसूल मास एंटरटेनर! प्रभास धमाकेदार वापसी कर रहे हैं! उन्होंने पूरे शो की जान डाल दी. उनकी क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस है. संजय दत्त पूरी तरह से सरप्राइज पैकेज हैं. प्रभास के साथ उनका फेस-ऑफ तालियों के लायक है. आखिरी 30 मिनट और क्लाइमेक्स इसकी खासियत है! फिल्म में कुछ बोरिंग पल भी हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह एक परफेक्ट फेस्टिवल फिल्म है. निधि अग्रवाल क्यूट हैं! गाने एवरेज हैं! डायरेक्शन और वीएफएक्स फर्स्ट क्लास हैं! इस हॉरर राइड के लिए जाएं! 3.5/5★”

The Raja Saab First Review
The raja saab first review

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को दिया क्लियरेंस

तेलुगु फिल्मबीट की रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म ‘द राजा साब’ देखी और अपना फीडबैक दिया. सब कुछ चेक करने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म से पूरी संतुष्टि जताई. फिल्म को यूए (UA16+) सर्टिफिकेट मिला है. इस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में थोड़े से बदलाव किए है कुछ सीन और डायलॉग को लेकर, जिसे सेंसर बोर्ड ने करने के लिए कहा था. जिसके बाद मूवी को बिना किसी आपत्ति के क्लियरेंस मिल गया.

‘द राजा साब’ की स्टोरी

फिल्म ‘द राजा साब’ का हिस्सा रिद्धि कुमार और जरीना वहाब भी हैं. फिल्म की कहानी एक शख्स की है जिसके दादा गायब हो जाते हैं. वह अपने दादा को खोजने के लिए जाता है और हवेली में पहुंच जाता है. उस हवेली में उसकी मुलाकात बुरी ताकतों से होती है.

यह भी पढ़ेंTere Ishk Mein Lifetime Collection: हिट या फ्लॉप हुई धनुष की ‘तेरे इश्क में’? फिल्म का बजट 85-90 करोड़, जानें कितना किया कलेक्शन

Previous article Aaj Ka Love Horoscope 6 January 2026: आज सोमवार 6 जनवरी का लव राशिफल, तुला से मीन राशि तक के लिए प्रेम, रोमांस और रिश्तों के योग
Next article School Holiday : अब सीधे 9 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, जानें वजह
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel