[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood The Raja Saab: प्रभास को ‘भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार’ बताए जाने पर ‘द राजा साब’ के निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह ग्लोबल स्टार हैं

The Raja Saab: प्रभास को ‘भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार’ बताए जाने पर ‘द राजा साब’ के निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह ग्लोबल स्टार हैं

0
The Raja Saab: प्रभास को ‘भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार’ बताए जाने पर ‘द राजा साब’ के निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह ग्लोबल स्टार हैं
द राजा साब के डायरेक्टर और प्रभास, फोटो- इंस्टाग्राम

The Raja Saab: डायरेक्टर मारुति की ओर से निर्देशित और लिखित फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को पूरी तरह से थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, बोमन ईरानी, ​​निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे. फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी. इस बीच निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास को इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताया है. इसपर ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर मारुति ने अपना रिएक्शन दिया.

प्रभास को लेकर क्या बोल गए ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर मारुति

दरअसल, कुछ महीने पहले संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ के पोस्टर में प्रभास को इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताया था. जब इस बारे में ‘द राजा साब’ के प्रमोशन में फिल्ममेकर मारुति से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह सिर्फ पैन-इंडिया स्टार नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टार हैं. दुनिया भर के लोग उन्हें देख रहे हैं. उदाहरण के लिए, जापान में उन्हें बहुत पसंद किया जाता है. उनका दिल ऐसा है कि वह प्यार खींचते हैं.”

पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी फिल्म?

‘द राजा साब’ के निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने फिल्म की कमाई को लेकर कहा, “मेरे हिसाब से फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई जरूर करेगी.” उन्होंने बताया कि फिल्म कुछ महीनों बाद जापान में रिलीज की जाएगी क्योंकि प्रभास के वहां पर का फैंस हैं.

‘द राजा साब’ के बाद किस फिल्म में नजर आएंगे प्रभास?

‘द राजा साब’ के बाद प्रभास सबसे ज्यादा चर्चा में ‘स्पिरिट’ को लेकर है, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. इसके अलावा उनके पास कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल भी है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है.

यह भी पढ़ें- The Raja Saab Collection Day 1: बंपर ओपनिंग या औसत शुरुआत? जानें कितनी हो सकती है पहले दिन की कमाई, सामने आया प्रभास की फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

Previous article UP Police vacancy : खाकी पहनने का सुनहरा मौका, यूपी पुलिस में 32,679 वेकेंसी
Next article TRP Report Week 52: तुलसी बनी टीआरपी क्वीन, तो इस नए सीरियल ने अनुपमा की बजाई बैंड, देखें टॉप 5 शोज के नाम
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel