[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood The Bhootnii में संजय दत्त संग काम करने पर को-एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमे डरा धमका…

The Bhootnii में संजय दत्त संग काम करने पर को-एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमे डरा धमका…

0
The Bhootnii में संजय दत्त संग काम करने पर को-एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमे डरा धमका…
Sanjay Dutt and Navneet Malik

The Bhootnii: संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ के 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म पहले 18 अप्रैल को रिलीज वाली थी. लेकिन इसके वीएफएक्स पर अभी भी कुछ काम चल रहा है, जिसकी वजह से पोस्टपोन कर दिया गया. अब फिल्म की स्टार कास्ट जोरों-शोर से इसके प्रमोशन में जुटी हुई है.

इस बीच ‘द भूतनी’ में संजय दत्त के यंग वर्जन का किरदार निभाने वाले नवनीत मलिक ने एनडीटीवी से खास बातचीत के दौरान संजय दत्त के बारे में कई खुलासे किए हैं. साथ ही उन्होंने मौनी रॉय की खूबसूरती पर भी बात की है.

कैसा है संजय दत्त का यंग किरदार?

नवनीत मालिक ने इसके जवाब में कहा, ‘संजय सर के यंग किरदार के बारे में ऑलरेडी बाहर सबको पता चल चुका है. इस किरदार के लिए उनकी रियल लाइफ से ही कैरेक्टरिस्टिक लिए गए हैं. इससे ज्यादा बता नहीं सकते हैं. बाकी फिल्म रिलीज हो रही है. तब देखिएगा.’

रियल लाइफ में कैसे है संजय दत्त?

एक्टर ने आगे संजय दत्त के बारे में बात करते हुए कहा- वो बहुत ही स्वीट हैं. जिस तरह से हमे लगता है कि डरा धमका देंगे लेकिन वैसे कुछ भी नहीं हैं वो बहुत ही स्वीट तरीके से सेट पर रहते हैं. अपना काम करते हैं. सीन खत्म होता है तो ऊपर साइड में बैठ जाते हैं सीट पर. उन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि इतने बड़े सुपरस्टार हैं और हमारे साथ बैठे रहते हैं इस तरह से कंफर्टेबल फील करवाते हैं.

मौनी रॉय के साथ भूतनी में काम करना कैसा रहा?

नवनीत ने इसपर कहा, ‘मौनी बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं. शुरुआत में जैसे मुझे लगा था थोड़ी मुश्किल होगी. कई बार होता है किसी एक्टर ने ज्यादा काम नहीं किया है तो उसे अनकंफर्टेबल स्पेस लगता है.मगर हमारा ऐसा था कि हम दोस्त के तरीके से रहते थे वहां पर. वो बहुत ही जॉली नेचर की हैं और अपने साथ लोगों को कंफर्टेबल फील करवाती हैं.’

यह भी पढ़े: JAAT 2: ‘जाट’ की सफलता के बाद अब पार्ट 2 की बारी, माइथ्री मूवी मेकर्स ने खोले स्टार कास्ट के पत्ते

Previous article TRP Report Week 14: अनुपमा से छिना सिंहासन, इन 2 शोज ने मारी बाजी, जानें टॉप 10 में कौन बना हीरो
Next article गिरिडीह, गुमला और हजारीबाग में अगले 3 घंटे में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, Yellow Alert जारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel