[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood The Bengal Files Box Office Collection Day 5: पास या फेल? विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का डे 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लगेगा सदमा

The Bengal Files Box Office Collection Day 5: पास या फेल? विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का डे 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लगेगा सदमा

0
The Bengal Files Box Office Collection Day 5: पास या फेल? विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का डे 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लगेगा सदमा

The Bengal Files Box Office Collection Day 5: विवेक अग्निहोत्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. विवादों से घिरी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई, खासकर क्योंकि इसका सीधा मुकाबला टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और हॉलीवुड हॉरर ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ से हुआ. ऐसे में आइए इसके डे 5 कलेक्शन रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

द बंगाल फाइल्स के पांचवें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने रिलीज के पांचवें दिन (मंगलवार) भारत में केवल 0.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब महज 7.72 करोड़ रुपये हो गई है.

पहले चार दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • डे 1 (फ्राइडे): 1.75 करोड़
  • डे 2 (सैटरडे): 2.25 करोड़
  • डे 3 (संडे): 2.75 करोड़
  • डे 4 (मंडे): 0.95 करोड़
  • डे 5 (ट्यूजडे): 0.02 करोड़

पांच दिनों में कुल नेट कलेक्शन (India Net Collection): 7.72 करोड़ रुपये

फिल्म की स्टारकास्ट और रिव्यू

‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी लीड रोल में हैं. साथ ही दर्शन कुमार, सिमरत कौर, सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सौरव दास और मोहन कपूर भी अहम किरदारों में नजर आते हैं. फिल्म को सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने सराहा है. एक यूजर ने लिखा, “अतीत के पन्नों को बखूबी दिखाता है ‘द बंगाल फाइल्स’… यह फिल्म रूह को झकझोर कर रख देगी, इसे जरूर देखना चाहिए.”

हालांकि पब्लिक रिव्यू के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन अब तक कमजोर रहा है. इस तरह यह फिल्म फेल होते नजर आ रही है.

यह भी पढ़े: Kajal Aggarwal Death: क्या काजल अग्रवाल की रोड एक्सीडेंट में हुई मौत? ‘रामायण’ एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये काफी मजेदार है

Previous article Todays Current Affairs in Hindi: 10 सितंबर 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स
Next article Benefits of Aloe vera Gel: हेल्दी स्किन के लिए जरूरी है एलोवेरा जेल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel