[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Thandel OTT Release: थंडेल ओटीटी पर रिलीज, थिएटर्स के बाद अब घर बैठे देखें नागा और साई की धमाकेदार जोड़ी

Thandel OTT Release: थंडेल ओटीटी पर रिलीज, थिएटर्स के बाद अब घर बैठे देखें नागा और साई की धमाकेदार जोड़ी

0
Thandel OTT Release: थंडेल ओटीटी पर रिलीज, थिएटर्स के बाद अब घर बैठे देखें नागा और साई की धमाकेदार जोड़ी
Thandel OTT Release

Thandel OTT Release: साउथ सुपरस्टार साई पल्लवी और नागा चैतन्य की ‘थंडेल’ ने 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद गदर मचा दिया. चंदू मोंडेती की इस फिल्म के शानदार परफॉरमेंस ने दर्शकों और क्रिटिक्स से जमकर तारीफें भी बटोरीं. अब यह फिल्म जल्द ही अपना डिजिटल डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार है. इस फिल्म की कहानी श्रीकाकुलम के मछुआरों से जुड़ी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म में आपको प्यार, अलगाव, इमोशन और ड्रामा का एक बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा. ऐसे में अगर आपने थिएटर्स में इस फिल्म को मिस कर दिया है, तो अब घर बैठे ही इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं. आइए बताते हैं कब और कहां स्ट्रीम होगी ‘थंडेल’.

कब और कहां स्ट्रीम होगी थंडेल?

स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज के जरिए ‘थंडेल’ की डिजिटल डेब्यू की जानकारी दी है. फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने नीचे कैप्शन में लिखा, ‘सीमाओं के पार एक यात्रा, सीमाओं से परे एक कहानी. थंडेल देखें, 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में!’

दिल छू लेने वाली कहानी

थंडेल की कहानी श्रीकाकुलम में रहने वाले चोडिपिल्ली मुसलय्या नाम के एक युवा मछुआरे की है, जो साल 2000 में काम से गुजरात गया था. उस वक्त जीपीएस का इस्तेमाल नहीं होता था, जिसकी वजह से अक्सर मछुआरे बॉर्डर गलती से पार कर लेते थे. एक रात, चोडिपिल्ली नाव सीमा पार कर जाता है और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे जासूस समझकर हिरासत में ले लेते हैं. अब फिल्म में भी इसी कहानी को एक रोमांटिक टच देकर दोहराया गया है.

यह फिल्म राजू (नागा चैतन्य) और उसकी प्रेमिका बुज्जी (साई पल्लवी) के इर्द-गिर्द घूमती है. राजू शादी से पहले जब मछली पकड़ने जा रहा होता है, तब बुज्जी उसे कई बार जाने से रोकती है, लेकिन वह नहीं मानता है और समंदर में निकल जाता है. उसी रात एक शक्तिशाली तूफान आता है और उसकी नाव बॉर्डर पार कर जाती है, जिसके बाद वहां के अधिकारी उसे पकड़ लेते हैं. ऐसे में उसकी प्रेमिका उसे वापस लेने की हर मुमकिन कोशिश करती है. कुल मिलाकर यह दिल छू लेने वाली कहानी उसके बचने और घर वापस आने के संघर्ष पर केंद्रित है.

थंडेल’ की स्टार कास्ट

‘थंडेल’ का निर्देशन चंदू मोंडेती की ओर से किया गया है. वहीं, कहानी कार्तिक थीडा ने लिखी है. जबकि, फिल्म में राजू के रोल में नागा चैतन्य और सत्या के रोल में साई पल्लवी नजर आ रहे हैं. प्रकाश बेलावाड़ी एक पाकिस्तानी जेलर और आडुकलम नरेन चित्ता की भूमिका में हैं. दिव्या पिल्लई चंद्रा बनी हैं और करुणाकरण मुरली के किरदार में है. सत्या के पिता बबलू पृथ्वीराज बने हैं और कल्पा लता को राजू की मां के रोल में सकते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

Previous article जमशेदजी टाटा की जयंती: लार्ड चेम्सफोर्ड ने किया था जमशेदपुर का नामकरण, जवाहरलाल नेहरू ने किया था जुबिली पार्क का उद्घाटन
Next article Jharkhand Budget 2025: झारखंड बजट पेश, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने क्या बड़ा ऐलान किया?
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel