[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Thamma ने Worldwide रचा इतिहास, ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ से ‘स्त्री’ तक, इन फिल्मों की ओपनिंग को दिया धोभी पछाड़

Thamma ने Worldwide रचा इतिहास, ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ से ‘स्त्री’ तक, इन फिल्मों की ओपनिंग को दिया धोभी पछाड़

0
Thamma ने Worldwide रचा इतिहास, ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ से ‘स्त्री’ तक, इन फिल्मों की ओपनिंग को दिया धोभी पछाड़
थामा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma Worldwide Box Office Collection Day 1: आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित ‘थामा’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की नई पेशकश है, जिसमें वरुण धवन और अभिषेक बनर्जी के कैमियो ने दर्शकों को चौंका दिया.

फिल्म की कहानी दो प्रेमी वैम्पायरों (आयुष्मान और रश्मिका) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक और शक्तिशाली वैम्पायर (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) से लड़ना है जो पूरी दुनिया पर राज करना चाहता है. अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 1 भी सामने आ गया है, जिसके अनुसार इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

‘थामा’ का शानदार ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दिवाली की छुट्टियों का पूरा फायदा उठाते हुए थामा ने पहले दिन भारत में ₹25.11 करोड़ नेट (कुल ₹30 करोड़ ग्रॉस) की कमाई की. मैडॉक फिल्म्स के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती शो में धीमी शुरुआत की. दर्शक संख्या सिर्फ 15–16% रही, लेकिन शाम तक यह 40% से ज्यादा बढ़ गई. यह उछाल फिल्म के पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों के अच्छी रिस्पांस की वजह से देखने को मिला.

विदेशों में फिल्म का पहले दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹32 करोड़ पहुंच गया है.

तोड़े सैयारा-स्त्री जैसे ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड

‘थामा’ की जबरदस्त ओपनिंग ने इसे इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल कर दिया है. इसने सैयारा (₹30 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया, जबकि MHCU की पिछली फिल्मों की तुलना में इसने कहीं बेहतर प्रदर्शन किया:

  • स्त्री – ₹10 करोड़
  • भेड़िया – ₹12 करोड़
  • मुंज्या – ₹5 करोड़

हालांकि यह छावा (₹47 करोड़) और स्त्री 2 (₹80 करोड़) जैसी बड़ी ओपनिंग फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई. स्त्री 2 अभी भी भारत की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हॉरर फिल्म बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: War 2 की बॉक्स ऑफिस असफलता पर निर्माता नागा वामसी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एनटीआर अन्ना और मैंने वाईआरएफ पर पूरा भरोसा किया

Previous article पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत का राज खोलेगी SIT, पिता और पत्नी के बीच अफेयर या फिर …
Next article Cheese Burst Pizza Without Oven: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चीज बर्स्ट पिज्जा, बिना ओवन के आसान रेसिपी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel