[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Thamma: आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थामा वैम्पायर नहीं, विक्रम-बेताल की कहानी जैसी है

Thamma: आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थामा वैम्पायर नहीं, विक्रम-बेताल की कहानी जैसी है

0
Thamma: आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थामा वैम्पायर नहीं, विक्रम-बेताल की कहानी जैसी है
थामा में आयुष्मान खुराना, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल स्टारर फिल्म थामा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सारी बातें हो रही है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिएक्शन मिला है. फैंस बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित है. आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित फिल्म में आयुष्मान के किरदार का नाम आलोक गोयल है. वही मूवी में एक इतिहासकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो वैम्पायर की पौराणिक उत्पत्ति को लेकर खोजबीन करता है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि यह फिल्म वैम्पायर के बारे में नहीं बल्कि भारतीय लोककथाओं के एक प्राणी बेताल के बारे में है.

आयुष्मान खुराना का खुलासा- वैम्पायर नहीं, विक्रम-बेताल से ली प्रेरणा

आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में बताया, “हम इसको बोलते हैं बेतालवाद (वैम्पायर नहीं). बेताल है, वैम्पायर नहीं. यह भारतीय लोककथाओं पर आधारित है. थामा हमारे फिल्म का नाम है, अश्वत्थामा से इसका नाम लिया है. अश्वत्थामा से थामा दिनेश विजान हैं ये. उन्होंने ये आइडिया निकाला और सबसे पावरफुल बेताल है थामा.”

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म कौन सी है?

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ है, जिसका टी-सीरीज ने पोस्टर जारी कर दिया है. फिल्म में आयुष्मान के अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह होंगी. पोस्टर के अनुसार, होली पर फिल्म 4 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे. इसके अलावा एक्टर के पास सूरज बड़जात्या की फिल्म है, जिसकी शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू होगी.

थामा और एक दीवाने की दीवानियत के बीच होगा क्लैश

थामा का क्लैश हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से होगी. इस दिवाली पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. इस साल की शुरुआत में हर्षवर्धन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ दोबारा रिलीज हुई थी. इसरे री-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन थी.

यह भी पढ़ें- Thamma Advance Booking: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छा सकती है आयुष्मान-रश्मिका की जोड़ी, एडवांस बुकिंग में बेच दिए इतने टिकट्स

Previous article Russia Ukraine War : हथियार के लिए पहुंचे थे जेलेंस्की, ट्रंप बोले– रूस तबाह कर देगा यूक्रेन को
Next article Free Fire MAX Redeem Codes 20 October: आज के कोड्स से UNLOCK करें FREE डायमंड्स और रेयर आइटम्स
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel