[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Thamma से पहली बार हॉरर फिल्म करने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कलाकार को कुछ करने का होता नहीं

Thamma से पहली बार हॉरर फिल्म करने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कलाकार को कुछ करने का होता नहीं

0
Thamma से पहली बार हॉरर फिल्म करने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कलाकार को कुछ करने का होता नहीं
परेश रावल ने थामा पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘थामा’ अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है.

‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और आने वाली ‘स्त्री 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद, ‘थामा’ मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स (Maddock Horror Comedy Universe) की पांचवीं फिल्म होगी. इस बीच एक्टर परेश रावल ने हॉरर फिल्म में पहली बार काम करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

परेश रावल ने बताया क्यों नहीं की थीं पहले हॉरर फिल्में

हाल ही में थामा के प्रमोशनल इवेंट में परेश रावल ने अपने करियर से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक भूत-प्रेत वाली फिल्मों से दूरी इसलिए बनाए रखी थी क्योंकि इन फिल्मों में कलाकार की गुंजाइश सीमित होती है. वह बोले, “मैंने कभी ऐसी भूत-प्रेत वाली पिक्चर की नहीं है, क्योंकि मैं समझता हूं कि ऐसी फिल्मों में करने के लिए कुछ होता नहीं. अब समझो मैं जंगल में जा रहा हूं और सामने से शेर आ जाए, तो क्या करोगे? जो करना है, वो शेर को करना है!”

परेश रावल ने कहा कि ज्यादातर काम ‘भूत’ करता है, इसलिए उन्होंने ऐसी फिल्मों से दूरी बनाई थी.

‘थामा’ की कहानी ने बदला परेश रावल का मन

हालांकि इस बार ‘थामा’ की कहानी ने परेश रावल का नजरिया बदल दिया. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में एक “शानदार पारिवारिक पहलू” है, जो इसे बाकी हॉरर फिल्मों से बिल्कुल अलग बनाता है.

उन्होंने कहा कि कहानी का इमोशनल टच ही वह कारण था जिसकी वजह से उन्होंने इस फिल्म को साइन किया.

यह भी पढ़ें: Gabru Release Date: बॉर्डर 2 के बाद ‘गबरू’, सनी देओल की नई फिल्म का पहला मोशन पोस्टर आउट, रिलीज डेट का भी हुआ अनाउंसमेंट

Previous article शोकाकुल परिजनों से मिल सांसद पप्पू यादव ने बंधाया ढांढस
Next article बाइक चोर तीन मास्टर चाभी के साथ गिरफ्तार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel