[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Tabu Birthday: 53 की तब्बू ने अपने अनमैरिड होने का जिम्मेदार इस को-एक्टर को ठहराया, कहा ‘उनकी वजह से सिंगल हूं…’

Tabu Birthday: 53 की तब्बू ने अपने अनमैरिड होने का जिम्मेदार इस को-एक्टर को ठहराया, कहा ‘उनकी वजह से सिंगल हूं…’

0
Tabu Birthday: 53 की तब्बू ने अपने अनमैरिड होने का जिम्मेदार इस को-एक्टर को ठहराया, कहा ‘उनकी वजह से सिंगल हूं…’

Tabu Birthday: चांदनी बार, विरासत, दे दे प्यार दे, हम साथ साथ हैं, दृश्यम जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 4 नवंबर 1971 के दिन हैदराबाद में हुआ था. तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है. उन्होंने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इस बीच उनका नाम कई एक्टर्स और डायरेक्टर संग भी जुड़ा था. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी घर नहीं बसाया. जब एक्ट्रेस से इसके बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अपने को-एक्टर को इसका जिम्मेदार ठहराया.

तब्बू के रिलेशनशिप

तब्बू अपनी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने रिलेशनशिप के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं. उनका नाम बॉलीवुड के कई दिग्गज के साथ जुड़ चुका है. इनमें डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और संजय कपूर शामिल हैं. तब्बू का एक्टर संजय कपूर के साथ काफी कम समय का रिलेशन रहा. जब उनसे ब्रेकअप हुआ तो उनकी जिंदगी में आए डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला आए. दरअसल, तब्बू उनकी दिवंगत पत्नी एक्ट्रेस दिव्या भारती की करीबी दोस्त थीं. उनके निधन के बाद साजिद और तब्बू की करीब आए. लेकिन इस बीच साजिद पूरी तरह से दिव्या को भूल नहीं पाए और इस वजह से तब्बू का उनसे भी रिश्ता टूट गया.

साउथ सुपरस्टार संग 10 साल लड़ाया इश्क

साजिद के साथ ब्रेकअप के बाद तब्बू की जिंदगी में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की एंट्री हुई. उस वक्त नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे. दोनों ने एक दूसरे को 10 साल डेट किया. फिर एक्टर को एहसास हुआ कि वह अपनी पत्नी को नहीं छोड़ सकते हैं और फिर उनसे भी तब्बू का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद तब्बू ने फैसला कर लिया था कि वह शादी के बारे में खयाल तक नहीं करेंगी.

अजय देवगन की वजह से नहीं बसाया घर

तब्बू से जब एक इंटरव्यू के दौरान यह पूछा गया कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की है, तब एक्ट्रेस में इसका जिम्मेदार बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को बताया. उन्होंने कहा, “मैं और अजय 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं. वे मेरे कजिन समीर आर्य के पड़ोसी और क्लोज फ्रेंड हुआ करते थे. जब मैं छोटी थी तो समीर और अजय मुझ पर कड़ी नजर रखते थे और जिस भी लड़के को मुझसे बात करते देखते, उसे पीट दिया करते थे. दोनों बहुत बड़े गुंडे थे. अगर आज मैं सिगंल हूं तो वो सिर्फ अजय देवगन की वजह से ही हूं’.

तब्बू ने आगे कहा, ‘मैं हर-दूसरे दिन अजय से कहती हूं कि मेरे लिए सूटेबल लड़का ढूंढो. खैर, यह तो मजाक है. मेरा और अजय का रिश्ता काफी अच्छा है. सभी मेल एक्टर्स में से अगर मेरे लिए कोई ज्यादा मायने रखता है तो वे अजय हैं. वे बच्चे की तरह हैं और आज भी बहुत प्रोटेक्टिव हैं.’

Also Read: Shahrukh Khan Birthday: 31 सालों से इंडस्ट्री पर राज करने वाले शाहरुख का अलसी नाम नहीं जानते होंगे आप, जानें घोड़े से क्या है कनेक्शन

Previous article Chhath Puja: पटना में मिल रहे 50 से लेकर 4 लाख रुपये तक के सूप, जानिए पूजा के अन्य सामानों का भी रेट
Next article PM Modi Jharkhand Visit: झामुमो, कांग्रेस और राजद से संकट में झारखंड का अस्तित्व-मोदी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel