[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पुरानी सोनू संग अफेयर की खबरों पर भव्य गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम लोग साथ में बहुत घूमते थे

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पुरानी सोनू संग अफेयर की खबरों पर भव्य गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम लोग साथ में बहुत घूमते थे

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पुरानी सोनू संग अफेयर की खबरों पर भव्य गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम लोग साथ में बहुत घूमते थे
निधि भानुशाली और भव्य गांधी, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम भव्य गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है. दरअसल, उन्होंने एक इंटरव्यू में शो में वापसी को लेकर बात की. जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि वह शो में वापस आ रहे हैं. हालांकि बाद में भव्य ने क्लियर किया कि वह शो में जाना चाहता हूं, लेकिन वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने जाना चाहते हैं. भव्य ने कहा कि वह इस तरह से शो का हिस्सा बनना चाहते हैं. शो में जब भव्य ने टप्पू का किरदार निभाया था तो उनके साथ निधि भानुशाली ने भी काम किया था. दोनों के अफेयर की खबरें भी इंटरनेट पर फैली थी. अब इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

निधि भानुशाली संग अफेयर की खबरों पर भव्य गांधी ने तोड़ी चुप्पी

निधि भानुशाली संग अफेयर की खबरों पर भव्य गांधी ने हिंदी रश संग इंटरव्यू में बताया कि टप्पू सेना से उनकी बातचीत होती रहती है. जिस तरह मैं, अजहर, समय, कुश हैं, वैसी ही निधि भी थी. हमारा एक ग्रुप था और हम लोग साथ में बहुत घूमते थे. जब शूट नहीं होता था तो हमलोग ऐसे ही राउंड मारने जाते थे. तब किसी ने क्या देख लिया और क्या सोच लिया, ये तो पता नहीं. हालांकि सच में हम लोग सिर्फ दोस्त हैं. हम उस तरह के जोन में फिट थे कि ये पांच अच्छे दोस्त हैं उस सोसायटी में तो हम असली में भी वैसे हो गए थे.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निधि भानुशाली ने निभाया था ये किरदार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निधि भानुशाली ने भिड़े की बेटी सोनू भिड़े का रोल प्ले किया था. उन्होंने शो में झील मेहता को रिप्लेस किया था और उनकी जगह पलक सिधवानी ने लिया था. शो में दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता, सचिन श्रॉफ, अमित भट्ट, मंदार चंदवाडकर, सोनालिका जोशी, तनुज महाशब्दे सहित कई स्टार्स नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू बनने वाली थी ये एक्ट्रेस, बोली- लगभग फाइनल हो गई थी रोल के लिए, इस वजह से हो गई रिजेक्ट

Previous article X पर पोस्ट हुआ वायरल, तो Elon Musk से मिलेगा ये खास रिवॉर्ड
Next article Bihar News: पटना एम्स की नई पहल, इन रोगों से पीड़ित बच्चों व बुजुर्गों को तलाशेगा यह अस्पताल  
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel