[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का दबदबा, ‘बॉर्डर 2’ ने 19वें दिन फिर मचाया धमाल

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का दबदबा, ‘बॉर्डर 2’ ने 19वें दिन फिर मचाया धमाल

0
बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का दबदबा, ‘बॉर्डर 2’ ने 19वें दिन फिर मचाया धमाल
Border 2 Box Office Day 19

Border 2 Box Office Day 19: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना जलवा बरकरार रखे हुए है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म की कमाई करोड़ों में जारी है. वॉर ड्रामा पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और यही वजह है कि इसकी रफ्तार अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है

बॉर्डर 2 की कहानी

1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल को 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के शौर्य को दमदार अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म में क्लासिक गानों ‘संदेशे आते हैं’ और ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ को दोबारा शामिल कर मेकर्स ने दर्शकों की भावनाओं को छूने की कोशिश की, जो काफी हद तक सफल भी रही.

लगातार ताबड़तोड़ कमाई

कमाई की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.15 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. 15वें दिन फिल्म ने 2.85 करोड़, 16वें दिन 5.25 करोड़, 17वें दिन 7.25 करोड़ और 18वें दिन 2 करोड़ रुपये की कमाई की.

19वें दिन की कमाई

Image 80
बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का दबदबा, ‘बॉर्डर 2’ ने 19वें दिन फिर मचाया धमाल 3

अब सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 2.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 314.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

फिल्म की स्टारकास्ट

स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और मोना सिंह ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.

यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन वीक में रिलीज हुआ ‘वजह बेवजह’ गाना, छाई मृणाल-सिद्धांत की जोड़ी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel