Sunny Deol On Retirement:सनी देओल जल्द ही अक्षय खन्ना संग कोर्टरूम ड्रामा ‘इक्का’ में नजर आएंगे. 29 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया. जिसमें जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले. इसे अल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखा है और इसमें संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन जैसे स्टार्स हैं. यह 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
Sunny Deol On Retirement: रिटायरमेंट पर क्या बोले सनी देओल
इक्का के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने अपने रिटायरमेंट पर बात की. उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी फिल्मों से रिटायर होने के बारे में सोचा है,. इसपर एक्टर ने तुरंत कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा, “इतने सालों तक अलग-अलग किरदार निभाते-निभाते मैं आप सभी के दिलों तक पहुंचा हूं। आज आप लोगों से जो प्यार मिल रहा है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इसी प्यार की वजह से मैं एक्टर के तौर पर कभी काम करना नहीं छोड़ूंगा.”सनी ने यह भी कहा कि वह एक्टिंग को कभी अलविदा नहीं कहेंगे. उनका यह जवाब सुनते ही ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मौजूद लोगों ने तालियों और सीटियों के साथ खुशी जाहिर की.
Sunny Deol is very fit for a man who will turn 70 next year.
— Abhishek (@vicharabhio) June 30, 2026
His contemporaries are doing supporting roles and Sunny is still leading movies on his name.
Haters may have 100 reasons to hate him to look cool on social media but he continues to walk the path of success and burn the… pic.twitter.com/XC6inuLiaX
Sunny Deol On Ikka: इक्का को लेकर क्या बोले सनी देओल
इक्का के बारे में बात करते हुए सनी देओल कहते हैं, “इक्का सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है. यह परिवार, रिश्तों और जीवन में मजबूरन लिए जाने वाले कठिन फैसलों की कहानी है. अर्जुन एक ऐसा व्यक्ति है, जो सही काम करने में विश्वास रखता है, लेकिन परिस्थितियां उसे हर चीज पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर देती हैं. उसका दर्द, गुस्सा, चुप्पी और अपने ऊपर विश्वास ही हैं, जिन्होंने मुझे इस किरदार की ओर आकर्षित किया. यह फिल्म मेरे लिए इसलिए भी बहुत खास है, क्योंकि यह मेरी पहली ‘डायरेक्ट-टू-स्ट्रीमिंग’ रिलीज है. मुझे खुशी है कि नेटफ्लिक्स के जरिए भारत और दुनिया भर के दर्शक ‘इक्का’ का अनुभव कर पाएंगे.”
Ikka Story: क्या है इक्का की कहानी
सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन और एल्केमी फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी ‘इक्का’ एक हाई-स्टेक्स कानूनी लड़ाई पर आधारित है, जिसमें न्याय और नैतिकता के बीच का फर्क धुंधला होता जाता है. ट्रेलर की शुरुआत अक्षय के किरदार, शौर्यमान गौर पर हत्या की कोशिश का आरोप लगने से होती है. सनी के किरदार अर्जुन मेहरा को एक ऐसे वकील के तौर पर दिखाया गया है जो बताता है कि वह कोर्ट में जीतने के लिए नहीं, बल्कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ता है. दीया मिर्जा एक पत्नी और मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार को एकजुट रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं.
यह भी पढ़ें- कोशिश की, लेकिन नहीं बन पाई… ‘इक्का’ से पहले 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते थे सनी देओल
यह भी पढ़ें- लोग बोले थे- सनी देओल संग मत करो काम… ‘गदर’ को लेकर अमीषा पटेल का चौंकाने वाला बयान
