[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Karisma Kapoor के बच्चों को वसीयत से अलग किए जाने पर संजय कपूर की बहन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

Karisma Kapoor के बच्चों को वसीयत से अलग किए जाने पर संजय कपूर की बहन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

0
Karisma Kapoor के बच्चों को वसीयत से अलग किए जाने पर संजय कपूर की बहन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन 12 जून को 56 साल की उम्र में हो गया था. हाल ही में करिश्मा के दोनों बच्चे समायरा और कियान राज दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर की ओर से पेश की गई वसीयत को चुनौती दी है. प्रिया की लीगल टीम का कहना है कि सामायरा और कियान राज का यह मुकदमा मान्य नहीं है क्योंकि बच्चों को पहले ही रानी कपूर ट्रस्ट से 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. अब इस पूरे मामले पर संजय की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने रिएक्ट किया है.

मंदिरा कपूर ने कहा- उनके बच्चों को उनकी वसीयत से अलग कर दिया गया

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मंदिरा कपूर ने अपने भाई संजय कपूर के अचानक निधन के बाद चल रहे कानूनी विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “संजय के जाने के बाद से हमें शांति से शोक मनाने तक का मौका नहीं मिला. हर दिन यह हमारे लिए एक झटका रहा है. मेरी मां (रानी सुरिंदर कपूर) इस मामले को अदालत तक नहीं ले जाना चाहती थी और हम अब भी उम्मीद करते हैं कि प्रिया आगे आकर हमें वही दे दें जिसकी हम मांग कर रहे हैं. अफसोस की बात है कि उनके बच्चों को उनकी वसीयत से अलग कर दिया गया. मेरी मां को यह अधिकार होना चाहिए कि किसे क्या मिले. यह सब बहुत बुरा रहा है.”

मंदिरा कपूर बोलीं- हमारे हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं

मंदिरा कपूर ने अपने भाई संजय कपूर और करिश्मा कपूर के तलाक के बाद उनके बच्चों के साथ फैमिली के रिश्तों पर कहा, “हमारे हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं. अगर कोई मेरे भाई और उसके बच्चों के साथ उसके रिश्ते को जानता हो तो यह सबसे अजीब बात है कि उन्हें वसीयत से अलग कर दिया गया और प्रिया को इसका अकेला हकदार बना दिया गया.”

संजय कपूर और करिश्मा कपूर का रिश्ता नहीं चला ज्यादा लंबा

संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने साल 2003 में शादी की थी, लेकिन रिश्तों में खटास आने के बाद करिश्मा 2010 में उनका घर छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गईं. 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी जो साल 2016 में फाइनल हुई. बच्चों समायरा और कियान की कस्टडी करिश्मा को मिली, जबकि संजय को उनसे मिलने के अधिकार दिए गए थे.

यह भी पढ़ें- Mannu Kya Karegga Movie Review: दिल छू लेती है ‘मन्नू क्या करेगा’ की सादी-सच्ची कहानी, व्योम यादव और साची बिंद्रा की जोड़ी चमकी

Previous article Benefits Of Black Tea: गुणों से भरपूर है ये काली चाय, हर रोज पीने से होते कई फायदे 
Next article यूएई के खिलाफ भारत की जीत के 7 रिकॉर्ड और बोनस मोमेंट; कुलदीप का कहर, सूर्या की दिलदारी और अभिषेक का तूफान
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel