[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sunjay Kapur Last Rites: निधन के 8 दिन बाद आज होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार, करिश्मा कपूर के बच्चे पिता को आखिरी विदाई देने पहुंचेंगे दिल्ली

Sunjay Kapur Last Rites: निधन के 8 दिन बाद आज होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार, करिश्मा कपूर के बच्चे पिता को आखिरी विदाई देने पहुंचेंगे दिल्ली

0
Sunjay Kapur Last Rites: निधन के 8 दिन बाद आज होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार, करिश्मा कपूर के बच्चे पिता को आखिरी विदाई देने पहुंचेंगे दिल्ली
संजय कपूर के वसीयत का मामला. Photo Source: Instagram

Sunjay Kapur Last Rites: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्यमी संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था. पोलो खेलते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. ऐसे अचानक उनके निधन की खबर सुनकर उनके दोस्त शॉक्ड हो गए थे. संजय ने 53 साल की उम्र आखिरी सांस ली. संजय के निधन को 7 दिन बीच चुके हैं और आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके परिवार ने एक बयान प्रेस में शेयर किया है. इस बयान में क्या लिखा हुआ है आपको बताते हैं.

आज होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार

संजय कपूर का निधन लंदन में हुआ था. उनके शव को लंदन से दिल्ली लाने में देरी हुई और इस वजह से आज उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बयान के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर शाम 5 बजे होगा. जबकि 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच प्रार्थना सभा रखी गई है. इस नोट के नीचे संजय की मां सुरिंदर कपूर, उनकी पत्नी प्रिया, सफीरा, अजारियास का नाम लिखा हैं. इसके अलावा संजय की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर और संजय के बच्चे समायरा और कियान का नाम मेंशन है. हालांकि करिश्मा का नाम इसमें नहीं लिखा हुआ है.

संजय कपूर का आखिरी पोस्ट

संजय कपूर ने अपने निधन से पहले अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे पर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दुख जाहिर किया था. उन्होंने लिखा था, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे की दुखद खबर. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं. इस मुश्किल घड़ी में उन्हें शक्ति मिले.”

संजय कपूर की पत्नी

संजय कपूर ने तीन शादी किया था. तीसरी शादी उन्होंने प्रिया सचदेव से साल 2017 में किया था. दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अजारियस है. प्रिया से पहले उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से किया था और उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं. हालांकि करिश्मा और संजय का तलाक साल 2016 में हो गया था.

यह भी पढ़ें– Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

Previous article Patna News: ट्रैफिक नियम तोड़ा तो समझिए जेब ढीली होना तय, पटना में काटे गए 59 करोड़ से ज्यादा के चालान
Next article Bihar Monsoon: बिहार में अगले तीन घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पटना में भी पूरा एक्टिव होगा मानसून
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel