[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sunita Ahuja Net Worth: कितनी अमीर है गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन

Sunita Ahuja Net Worth: कितनी अमीर है गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन

0
Sunita Ahuja Net Worth: कितनी अमीर है गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
सुनीता संग तलाक को लेकर चर्चा में गोविंदा, तसवीर- इंस्टाग्राम

Sunita Ahuja Net Worth: एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उनके तलाक की अफवाहों ने फैंस को चौंका दिया. बताया जा रहा है कि सुनीता और गोविंदा कुछ समय से अलग रह रहे हैं. हालांकि एक्टर के वकील ने रिवील किया कि कपल अभी भी साथ है और उनके बीच सबकुछ ठीक है. साथ ही बताया कि उनके बीच तलाक नहीं होगा. इस बीच फैंस सुनीता के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. तो ऐसे में आपको उनके बारे में सबकुछ बताते हैं.

सुनीता आहूजा के बारे में नहीं जानते होंगे ये बातें

सुनीता आहूजा का जन्म 1967 और उनकी उम्र 57 साल है. उनका जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था. उनका असली नाम सुनीता मुंजाल है. सुनीता आहूजा और गोविंदा की लव स्टोरी बहुत फिल्मी है. जब सुनीता, गोविंदा से मिली तो वह उस समय एक्टर नहीं बने थे. दोनों में दोस्ती हुई और फिर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों एक-दूसरे को लव लेटर और फोन करते थे. दोनों ने साल 1987 में शादी कर ली. हालांकि शादी की खबर गोविंदा ने सबसे छिपाकर रखी क्योंकि उस समय एक्टर अपना करियर बॉलीवुड में बना रहे थे. दोनों के दो बच्चे हैं- टीना और यशवर्धन.

सुनीता आहूजा की नेट वर्थ

सुनीता आहूजा की नेट वर्थ 25- 30 करोड़ रुपये है. जबकि उनके पति गोविंदा की कुल कमाई 140 करोड़ रुपये हैं. सुनीता की इनकम ब्रांड एंडोर्समेंट, उनके पति के एक्टिंग करियर और उनके साथ संयुक्त निवेश से होती है.

गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा?

हाल ही में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया. शशि ने बताया कि कपल के बीच कुछ तनाव है, लेकिन इन बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. उन्होंने तलाक के लिए किसी भी कानूनी कार्यवाही से इनकार किया, साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया से थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा.

Previous article अफगानिस्तान के इंग्लैंड को हराने पर रवि शास्‍त्री, शोएब अख्तर फ्लैट; सच में सचिन ने कह दी बड़ी बात
Next article बिहार के सिवान में एनकाउंटर, भूसे के ढेर से हथियार निकालकर अपराधी ने की फायरिंग, पुलिस ने मारी गोली
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel