[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sunil Grover: सलमान खान की मिमिक्री सुनील ग्रोवर को पड़ी भारी, बॉडीगार्ड शेरा ने कहा- चलो भाई बुला रहे हैं

Sunil Grover: सलमान खान की मिमिक्री सुनील ग्रोवर को पड़ी भारी, बॉडीगार्ड शेरा ने कहा- चलो भाई बुला रहे हैं

0
Sunil Grover: सलमान खान की मिमिक्री सुनील ग्रोवर को पड़ी भारी, बॉडीगार्ड शेरा ने कहा- चलो भाई बुला रहे हैं
sunil grover and salman khan bodyguard shera

Sunil Grover: पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुनील ग्रोवर मंच पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के लुक में उनकी मिमिक्री करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके पीछे से भाईजान के बॉडीगार्ड शेरा आते हैं और कुछ भूल नहीं जा रहे होते हैं कि इस बीच सुनील ग्रोवर उनको ओकते हुए कहते हैं कि ‘मैं ही असली वाला हूं. शेरा पाजी भी आ गए हैं यहां पर और यह सबूत है कि मैं ही असली वाला हूं. इसके बाद क्या होता है आइए आपको बताते हैं लेकिन उससे पहले यहां वीडियो देखें-

‘चलो भाई बुला रहे हैं’

सुनील ग्रोवर का यह वायरल वीडियो सलमान खान के ‘द बैंग’ टूर का है. इस वीडियो में जब सुनील ग्रोवर बार-बार यह कह रहे होते हैं कि मैं ही असली वाला हूं, तभी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा सुनील ग्रोवर से माइक लेते हुए कहते हैं ‘साब यह सब छोड़ो और भाई का जैकेट दो. चलो भाई बुला रहे हैं.’ इसके बाद वहां मौजूद ऑडियंस जमकर ठहाके लगाती है.

सुनील ग्रोवर ने ऑडियंस से की मांग

शेरा की इस बात सुनने के बाद भी सुनील ग्रोवर अपने कैरेक्टर में रहते हैं और आगे सलमान खान की मिमिक्री करते हुए कहते हैं, ‘शेरा पाजी क्या यार ऐसा थोड़ी होता है. पाजी आपको लोगों पर थोड़ा भरोसा करना चाहिए.’ इसके बाद सुनील ग्रोवर ऑडियंस से पूछते हैं कि क्या वह शेरा के लिए एक गाना प्ले कर सकते हैं. उनके सवाल पर दर्शकों का बहुत खूब रिस्पॉन्स आता है. मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है कि सुनील ग्रोवर भाईजान की मिमिक्री करते हुए नजर आए हैं. इससे पहले भी उन्हें कई बार नेटफ्लिक्स के कपिल शर्मा शो में सलमान खान की मिमिक्री करते हुए देखा गया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आता है.

Also Read: Kapil Sharma New Film: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, नीतू कपूर संग करेंगे काम, रिपोर्ट

Also Read: Deepika Padukone Baby Video: दीपिका की बेटी दुआ का पहला वीडियो आया सामने, नन्हें-हाथ पैर पर टिक जाएंगी नजरें

Previous article मौसम ने बदला मिजाज, ठंड से जनजीवन प्रभावित
Next article 15 से 25 दिसंबर तक चलेगा हेलमेट जांच अभियान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel