[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood बॉर्डर 2 से पहले सुनील शेट्टी ने ‘बॉर्डर’ के क्लाइमैक्स का किया रियल खुलासा, बताया टैंक के नीचे की असली फीलिंग

बॉर्डर 2 से पहले सुनील शेट्टी ने ‘बॉर्डर’ के क्लाइमैक्स का किया रियल खुलासा, बताया टैंक के नीचे की असली फीलिंग

0
बॉर्डर 2 से पहले सुनील शेट्टी ने ‘बॉर्डर’ के क्लाइमैक्स का किया रियल खुलासा, बताया टैंक के नीचे की असली फीलिंग
Suniel Shetty Border Movie

Border Movie: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. इस रिलीज से पहले सुनील शेट्टी ने पहली फिल्म के पॉपुलर क्लाइमैक्स सीन के पीछे की दिलचस्प बातें साझा की हैं.

जेपी दत्ता की डायरेक्शन में बनी 1997 की फिल्म बॉर्डर भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार देशभक्ति फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में सुनील शेट्टी ने बीएसएफ जवान भैरों सिंह का दमदार किरदार निभाया था, जो फिल्म की सफलता में एक बड़ी वजह बना. इसके गाने, डायलॉग और खासकर क्लाइमैक्स सीन आज भी दर्शकों के दिलों को छूते हैं.

सुनील शेट्टी ने बताई क्लाइमैक्श शूट की स्टोरी

सुनील शेट्टी ने लल्लनटॉप से बातचीत में बताया, “जब हम क्लाइमैक्स शूट कर रहे थे, खासकर रात वाला सीन- जहां सनी पाजी कहते हैं, ‘जिसको रोकना है रुकें, बाकी जा सकते हैं’- वो पल दिल से निकला था. जब मैंने टैंक पर पाकिस्तान का झंडा देखा, तो जो फीलिंग आई, वह किसी अभिनेता की नहीं, बल्कि सिपाही की थी. पर्दे पर यह रील था, लेकिन जज्बा और जोश असली थे.”

बम लेकर टैंक के नीचे जाने वाला सीन

उन्होंने आगे कहा कि सीन में सिपाही बम लेकर टैंक के नीचे जाता है और सब कुछ उड़ा देता है. शूटिंग के दौरान सवाल भी उठे कि माइन लेकर आगे बढ़ने पर टैंक कैसे पीछे जाएगा? जेपी दत्ता ने इस पर भरोसा जताया, “टैंक पीछे जाएगा क्योंकि यह हमारा सिपाही है. यही उसकी ताकत और जज्बा है, और यह बॉर्डर का डिफाइनिंग मोमेंट बन गया.”

इसके अलावा जेपी दत्ता ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि फिल्म में उन्होंने पाकिस्तान का नाम सीधे तौर पर लिया, जबकि इंडस्ट्री अक्सर इसे सिर्फ पड़ोसी मुल्क के रूप में दिखाती है.

बॉर्डर 2

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. इस फिल्म में सनी देओल अहम भूमिका में नजर आएंगे. उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. वहीं, सुनील शेट्टी की जगह उनके बेटे अहान शेट्टी को आर्मी जवान के रोल में देखा जाएगा. नई फिल्म भी अपने देशभक्ति और एक्शन से भरपूर होने की उम्मीद है.

बॉर्डर 2 का ट्रेलर

यह भी पढ़ें: Border 2 के टीजर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, डायलॉग बोलते वक्त हुए बेहद इमोशनल

Previous article Patta Gobhi Kofta Curry: बिना फ्राई किए भी बनेगा परफेक्ट पत्ता गोभी कोफ्ता करी
Next article Dhanbad News : डीएवी बरोरा के जूडो खिलाड़ियों ने पाया प्रथम स्थान
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel