[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Taal 2: ऐश्वर्या-अक्षय की ‘ताल’ का बनेगा पार्ट 2? डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया बड़ा हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड

Taal 2: ऐश्वर्या-अक्षय की ‘ताल’ का बनेगा पार्ट 2? डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया बड़ा हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड

0
Taal 2: ऐश्वर्या-अक्षय की ‘ताल’ का बनेगा पार्ट 2? डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया बड़ा हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड
ताल मूवी में ऐश्वर्या राय, फोटो- इंस्टाग्राम

Taal 2: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘ताल’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस फिल्म को डायरेक्टर सुभाष घई ने सालों पहले बनाया था, जिसमें ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आए थे. अब इतने साल बाद डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसके सीक्वल ‘ताल 2’ को लेकर हिंट दिया है, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

यहां देखें पोस्ट-

सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर क्या पूछा?

सुभाष घई ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस से सीधा सवाल पूछा है कि क्या वे चाहते हैं कि वह ‘ताल 2’ बनाएं. उन्होंने कहा कि अगर सीक्वल बनता है तो इसमें नया कास्ट और नया टैलेंटेड डायरेक्टर हो सकता है.

उनका यह पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या वाकई यह क्लासिक फिल्म वापस आएगी.

Image 233
Taal 2: ऐश्वर्या-अक्षय की ‘ताल’ का बनेगा पार्ट 2? डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया बड़ा हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड 5
Image 232
Taal 2: ऐश्वर्या-अक्षय की ‘ताल’ का बनेगा पार्ट 2? डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया बड़ा हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड 6
Image 234
Taal 2: ऐश्वर्या-अक्षय की ‘ताल’ का बनेगा पार्ट 2? डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया बड़ा हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड 7

‘ताल 2’ को मिला था हॉलीवुड में बड़ा सम्मान

डायरेक्टर ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि जब फिल्म की स्क्रीनिंग शिकागो में हुई थी, तब मशहूर हॉलीवुड फिल्म क्रिटिक रोजर एबर्ट ने इसे “प्योर एंटरटेनमेंट” और “इनोसेंस” कहा था.

उन्होंने फिल्म की खास तारीफ करते हुए कहा था कि इसमें पुरानी हॉलीवुड म्यूजिकल फिल्मों जैसा जादू है, जो आजकल कम देखने को मिलता है.

ऐश्वर्या राय और गानों के दीवाने थे लोग

सुभाष घई ने बताया कि हॉलीवुड के वो बड़े क्रिटिक ऐश्वर्या राय की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती देखकर दंग रह गए थे. साथ ही, फिल्म का डांस और गाने भी उन्हें बहुत पसंद आए थे. बता दें कि ‘ताल’ फिल्म के जादुई गाने ऑस्कर जीतने वाले मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान ने बनाए थे, जो आज भी लोग गुनगुनाते हैं.

अब देखना होगा कि क्या ‘ताल 2’ भी नए चेहरों के साथ ऐसा ही जादू बिखेर पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट करने पर बोले Vikram Bhatt, कहा- मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी

Previous article मैत्री क्रिकेट मैच में केसीए बी विजयी
Next article पिरामिड प्रदर्शन व रंगारंग कार्यक्रम के कायल हुए लोग
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel