[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Spirit Movie: प्रभास की ‘स्पिरिट’ में हुई ऋतिक रोशन की इस हीरोइन की एंट्री, एक्टर के साथ नैन लड़ाते आएंगी नजर

Spirit Movie: प्रभास की ‘स्पिरिट’ में हुई ऋतिक रोशन की इस हीरोइन की एंट्री, एक्टर के साथ नैन लड़ाते आएंगी नजर

0
Spirit Movie: प्रभास की ‘स्पिरिट’ में हुई ऋतिक रोशन की इस हीरोइन की एंट्री, एक्टर के साथ नैन लड़ाते आएंगी नजर
Prabhas and Mrunal

Spirit Movie: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म से जुड़ा कोई अपडेट दर्शकों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर देता है. इस आने वाली फिल्म की दो खास बातें हैं. पहली कि इसके निर्देशन की कमान ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले संदीप रेड्डी वांगा ने संभाली है. तो वहीं, इस फिल्म में कई बॉलीवुड सेलेब्स का दबदबा देखने को मिलने वाला है. कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि फिल्म में करीना कपूर और उनके पति और एक्टर सैफ अली खान नजर आएंगे, वहीं, अब फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है, जो प्रभास के साथ इश्क फरमाते दिखाई देंगी. आइए बताते हैं इनका नाम.

ऋतिक रोशन की हीरोइन की एंट्री

स्पिरिट मूवी में पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन की जिस एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, वह और कोई नहीं खूबसूरत और टैलेंटेड मृणाल ठाकुर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल फिल्म में प्रभास के अपोसिट लीड रोल में हैं. वहीं, उनके अलावा फिल्म में रियल लाइफ कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी अहम् भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

कैसा होगा करीना-सैफ का रोल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के लिए यह फिल्म बहुत खास है क्योंकि शादी के बाद पहली बार दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में दोनों ही नेगटिव रोल में हैं, जो मेकर्स के मुताबिक काफी जबरदस्त होने वाला है. हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने प्रभास के अलावा किसी भी एक्टर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर रिपोर्ट्स सच होते हैं तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पक्का इतिहास रच जाएगी.

कब रिलीज होगी स्पिरिट?

संदीप रेड्डी वांगा ने इसी साल 2024 के शुरुआत में इस बात का खुलासा किया था कि अपनी एक्शन-थ्रिलर ‘स्पिरिट’ पर 300 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं. ऐसे में यह बात साफ है की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद तबाही मचा सकती है. फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो प्रभास की यह फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर आ सकती है.

Also Read: Sky Force Update: खत्म हुई अक्षय कुमार की नई फिल्म की शूटिंग, आखिरी दिन वायरल हुआ सारा अली खान और वीर पहाड़िया का वीडियो

Also Read: Sikandar से लेकर Tiger vs Pathaan तक, साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान का होगा राज

Previous article Baby Names: अपने बच्चे के लिए चुनें भगवान राम से प्रेरित ये नाम, देखें लिस्ट
Next article Patna University : दो विभागों के शिक्षक हुए सेवानिवृत्त, कुलपति ने किया सम्मानित
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel