[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sonu Sood: सोनू सूद ने क्यों रिजेक्ट किए सीएम-डिप्टी सीएम पद के ऑफर, बोले- जब ऐसे ताकतवर लोग…

Sonu Sood: सोनू सूद ने क्यों रिजेक्ट किए सीएम-डिप्टी सीएम पद के ऑफर, बोले- जब ऐसे ताकतवर लोग…

0
Sonu Sood: सोनू सूद ने क्यों रिजेक्ट किए सीएम-डिप्टी सीएम पद के ऑफर, बोले- जब ऐसे ताकतवर लोग…
Sonu Sood

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ऑन स्क्रीन कैमरे के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी एक रियल लाइफ हीरो हैं. वह अब तक कई जरूरतमंद लोगों की मदद कर चुके हैं. इसी वजह से एक्टर को राजनीति में कई बड़े पद के ऑफर भी मिल चुके हैं. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद हाल ही के इंटरव्यू में किया है. सोनू सूद ने बताया कि उन्हें सीएम-डिप्टी सीएम जैसे कई बड़े पद के ऑफर मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था. ऐसा क्यों? आइए बताते हैं.

क्यों किया सोनू सूद ने सीएम-डिप्टी सीएम के ऑफर को रिजेक्ट?

सोनू सूद ने हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत करते हुए कहा, ‘मुझे मुख्यमंत्री का पद ऑफर किया गया है. जब मैंने मना कर दिया, तो उन्होंने कहा, ‘तो फिर उपमुख्यमंत्री बन जाओ’. ये देश के बहुत प्रभावशाली लोग थे जिन्होंने मुझे राज्यसभा में सीट देने की भी पेशकश की. उन्होंने मुझसे कहा, ‘राज्यसभा की सदस्यता ले लो. हमारे साथ जुड़ जाओ. तुम्हें राजनीति में आने के लिए किसी चीज के लिए लड़ने की जरूरत नहीं है. यह वाकई एक रोमांचक दौर है जिंदगी का, जब ऐसे ताकतवर लोग आपसे मिलना चाहते हैं और आपको दुनिया में बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं’.

क्यों पॉलिटिक्स में नहीं आना चाहते सोनू सूद?

सोनू सूद ने आगे कहा, ‘जब आपको लोकप्रियता मिली शुरू होती है तो जिंदगी में आप और ऊपर उठने लगते हो, लेकिन जितनी ज्यादा ऊंचाई पर जाएंगे, वहां ऑक्सीजन का स्तर कम होता है. हम ऊपर उठना चाहते हैं, ये ठीक है लेकिन हम वहां कितनी देर टिके रह सकते हैं? लोगो ने मुझसे कहा कि बड़े-बड़े कलाकार ऐसे प्रस्तावों का सपना देखते हैं और तुम इनकार कर रहे है.’ इसके बाद उन्होंने पॉलिटिक्स में ना शामिल होने पर कहा- लोग दो कारणों से पॉलिटिक्स में आते हैं. एक सत्ता के लिए और या पैसा कमाने. मुझे इनमें रुचि नहीं. अगर लोगों की मदद करने की बात है तो वो मैं पहले से ही कर रहा हूं. राजनीति में आने के बाद मुझे किसी के प्रति जवाबदेह होना पड़ेगा और मेरी स्वतंत्रता खो जाएगी. सिर्फ यही बात है जिससे मैं डरता हूं’.

यह भी पढ़े: Ayushmann Khurrana: सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म से साफ हुआ सलमान खान का पत्ता, अब आयुष्मान खुराना होंगे नए ‘प्रेम’

Previous article Look Back 2024 : जब डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, कान हो गया छलनी
Next article ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर गायिका देवी को मांगनी पड़ी माफी, ‘मैं अटल रहूंगा’ कार्यक्रम में छिड़ा विवाद
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel