[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sonu Nigam: ‘जाति या धर्म के नाम पर नफरत…’, कर्नाटक कंट्रोवर्सी पर सोनू निगम की सफाई

Sonu Nigam: ‘जाति या धर्म के नाम पर नफरत…’, कर्नाटक कंट्रोवर्सी पर सोनू निगम की सफाई

0
Sonu Nigam: ‘जाति या धर्म के नाम पर नफरत…’, कर्नाटक कंट्रोवर्सी पर सोनू निगम की सफाई
Sonu Nigam Issues Statement after Karnataka Controversy

Sonu Nigam: मशहूर सिंगर सोनू निगम इस वक्त मुश्किलों में घिरे हुए हैं. सिंगर पर बेंगलुरू के एक कॉन्सर्ट में कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. अब इस मामले पर सोनू निगा ने सोशल मीडिया के जरिए एक लिखित बयान जारी करते हुए सफाई पेश की है. इस बयान में उन्होंने उन्होंने अपनी देशभक्ति और कन्नड़ समुदाय को लेकर खुलकर बात की है.

सोनू निगम ने कर्नाटक विवाद पर दी सफाई

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘नमस्कार, मैंने भाषा, संस्कृति, संगीत, संगीतकारों, राज्य और लोगों को बहुत प्यार दिया है, न सिर्फ जब मैं कर्नाटक में था, बल्कि दुनिया में कहीं भी रहा हूं. वाकई में मैंने अपने कन्नड़ गीतों को हिंदी समेत दूसरी भाषाओं के गीतों से कहीं ज्यादा इज्जत दी है. सोशल मीडिया पर इसके सबूत के तौर पर सैकड़ों वीडियो हैं.’

‘मैं कोई युवा नहीं हूं…’

सिंगर ने आगे कहा, ‘मेरे पास कन्नड़ गीतों के घंटे से अधिक हैं जिन्हें मैं कर्नाटक में होने वाले हर म्यूजिक इवेंट के लिए तैयार करता हूं. हालांकि, मैं कोई युवा नहीं हूं जो किसी से अपमान सहूं मैं 51 साल का हूं, अपनी जिंदगी के दूसरे हिस्से में हूं और मुझे इस बात पर बुरा मानने का हक है कि मेरा बेटा जितना छोटा है, वो भाषा के नाम पर हजारों लोगों के सामने मुझे सीधे धमकाता है, वो भी कन्नड़ में, जो मेरे काम के मामले में मेरी दूसरी भाषा है. वो भी म्यूजिक इवेंट के मेरे पहले गीत के ठीक बाद!’

‘मुझे बेतहाशा धमकी देने पर…’

सोनू निगम ने अपने स्टेटमेंट में धमकाने वाले लड़कों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उसने कुछ और लोगों को उकसाया. उनके अपने लोग शर्मिंदा थे और उन्हें चुप रहने के लिए कह रहे थे. मैंने उनसे बहुत विनम्रता और प्यार से कहा कि शो अभी शुरू ही हुआ है, ये मेरा पहला गाना है और मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा, लेकिन उन्हें मुझे कॉन्सर्ट जारी रखने देना होगा जैसा कि मैंने प्लान किया है. हर कलाकार ने गानों की लिस्ट तैयार की है ताकि म्यूजिशियन और तकनीशियन तालमेल बिठा सकें. लेकिन वे हंगामा मचाने और मुझे बेतहाशा धमकी देने पर आमादा थे. मुझे बताओ कि इसमें कौन दोषी है?’

यह भी पढ़े: HIT 3 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नानी को स्टार…

Previous article दरभंगा से अमृतसर तक चलायी जायेगी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन, शेखपुरा से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा, यात्रियों के लिए खुशखबरी
Next article कछुए की चाल से शहर में 220 करोड़ की लागत से हो रहा स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज निर्माण
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel