[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Son of Sardaar 2: अजय देवगन की फिल्म से क्यों हट गईं सोनाक्षी सिन्हा? बोलीं- फिल्म की कहानी…

Son of Sardaar 2: अजय देवगन की फिल्म से क्यों हट गईं सोनाक्षी सिन्हा? बोलीं- फिल्म की कहानी…

0
Son of Sardaar 2: अजय देवगन की फिल्म से क्यों हट गईं सोनाक्षी सिन्हा? बोलीं- फिल्म की कहानी…
सोनाक्षी सिन्हा ने ‘सन ऑफ सरदार’ में न शामिल होने पर बात की. फोटो- इंस्टाग्राम

Son of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकिता रॉय’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर दिए गए उनके बयान ने. जब उनसे पूछा गया कि वो इस बार फिल्म में क्यों नजर नहीं आएंगी, तो उन्होंने बड़ी सफाई से जवाब दिया. अब उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

सन ऑफ सरदार 2 में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी

सोनाक्षी सिन्हा ने अजय देवगन की फिल्म में न शामिल होने पर कहा, “इसपर मैं क्या कह सकती हूं, फिल्म मैंने थोड़ी ना बनाई. हो सकता है कुछ होगा या फिर फिल्म की कहानी डिफरेंट होगी. ये भी हो सकता है कि मेरे किरदार की जरूरत ना हो.”

सोनाक्षी ने यह भी इशारा किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव के चलते उन्हें रिप्लेस नहीं किया गया, बल्कि उनका किरदार इस बार की कहानी में फिट नहीं बैठता.

सन ऑफ सरदार के बारे में…

2012 में रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार’ में सोनाक्षी और अजय देवगन की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. फिल्म एक एक्शन-कॉमेडी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अब जब सीक्वल की चर्चा है, तो फैंस इस जोड़ी को मिस कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार फिल्म में पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा को अजय के अपोजिट कास्ट किया गया है.

निकिता रॉय में दिखेंगी सोनाक्षी

सोनाक्षी की फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खास बात यह है कि इस फिल्म को उनके भाई कुश सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म एक मिस्ट्री-थ्रिलर है और सोनाक्षी इसमें बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तुम्बाड एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अपने स्टारडम के बजाय…

Previous article Government Job: स्वास्थ्य विभाग में करीब 300 पदों पर नियुक्ति, 27 जून से करें आवेदन
Next article Central Government Job 2025: SSC परीक्षार्थियों को झटका, घट गई केंद्रीय विभागों में वैकेंसी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel