[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Son of Sardaar 2 में संजय दत्त को रिप्लेस करने पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं तनाव में था…

Son of Sardaar 2 में संजय दत्त को रिप्लेस करने पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं तनाव में था…

0
Son of Sardaar 2 में संजय दत्त को रिप्लेस करने पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं तनाव में था…
Ravi Kishan on Replacing Sanjay Dutt in Son of Sardaar 2

Son of Sardaar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर चर्चा में हैं. ‘रेड 2’ की सफलता के बाद अजय देवगन एक बार फिर फुल एक्शन और एंटरटेनमेंट के साथ वापसी कर रहे हैं. ‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 में आई हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है, जिसमें अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं. अब सीक्वल में दर्शकों को नई कहानी और नए किरदारों की झलक मिलेगी.

इस बार फिल्म में भोजपुरी स्टार रवि किशन एक अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. दिलचस्प बात ये है कि यह किरदार पहले संजय दत्त के लिए फाइनल किया गया था, लेकिन कुछ कारणों से संजय दत्त फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके. अब रवि किशन ने इस रोल को निभाया है और ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की.

रवि किशन ने क्या कहा?

रवि किशन ने बताया, “जब अजय सर ने मुझसे संपर्क किया, तो मैं थोड़ा तनाव में था. संजय दत्त जैसा नाम इस किरदार से जुड़ा था, और उनकी जगह लेना आसान नहीं है. लेकिन अजय देवगन ने मुझ पर भरोसा जताया और कहा- ‘रवि, तुम यह कर सकते हो.’ यही मेरे लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन था.”

उन्होंने कहा कि फिल्म में उन्हें एक सरदार के रूप में देखा जाएगा और यह किरदार उनके लिए बहुत खास है. वह बोले, “मेरे क्षेत्र गोरखपुर में बड़ी संख्या में सिख समुदाय रहता है, और इस किरदार को निभाते वक्त मैंने उसी से प्रेरणा ली.”

फिल्म के बारे में…

‘सन ऑफ सरदार 2’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रवि किशन के अलावा नीतू बाजवा, मृणाल ठाकुर, संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. वहीं, यह फिल्म दिवंगत एक्टर मुकुल देव की आखिरी फिल्म भी होगी. ‘सन ऑफ सरदार 2’ 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1: ओपनिंग पर महज इतने करोड़ की कमाई करेगी अजय देवगन की फिल्म, क्या टॉप 5 में होगी एंट्री

Previous article Bhojpuri Sawan Song: सावन में खेसारी लाल का ये गाना सुना आपने, VIDEO
Next article Amarnath Yatra: अमरनाथ की वादियों में महादेव के जयकारों की गूंज, 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक कर चुके दर्शन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel