[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Son Of Sardaar 2 OTT Release: अब घर बैठे देख सकेंगे अजय देवगन-मृणाल ठाकुर की ‘सन ऑफ सरदार 2, जानें कब और कहां करें स्ट्रीम

Son Of Sardaar 2 OTT Release: अब घर बैठे देख सकेंगे अजय देवगन-मृणाल ठाकुर की ‘सन ऑफ सरदार 2, जानें कब और कहां करें स्ट्रीम

0
Son Of Sardaar 2 OTT Release: अब घर बैठे देख सकेंगे अजय देवगन-मृणाल ठाकुर की ‘सन ऑफ सरदार 2, जानें कब और कहां करें स्ट्रीम
सन ऑफ सरदार 2 ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Son Of Sardaar 2 OTT Release: अजय देवगन की 2025 में आई मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने सिनेमाघरों में 1 अगस्त 2025 को दस्तक दी थी. इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में एक्शन, रोमांस और ह्यूमर का तड़का लगाया गया था. हालांकि, दर्शकों की उम्मीदों पर यह फिल्म पूरी तरह खरी नहीं उतर पाई और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में संघर्ष करती रही.

अब यह फिल्म अपने डिजिटल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में अगर आप भी अपने वीकेंड वॉच लिस्ट के लिए किसी नई फिल्म की तलाश में थे, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

कब और कहां देख सकते हैं ‘सन ऑफ सरदार 2’?

अब मेकर्स ने दर्शकों को एक नया मौका दिया है. फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.नेटफ्लिक्स ने घोषणा करते हुए बताया कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ 26 सितंबर 2025 से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी.

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था, जस्सी (अजय देवगन) इस बार स्कॉटलैंड पहुंचते हैं और वहां भी मजेदार मुसीबतों में उलझ जाते हैं.

फिल्म में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और चंकी पांडे भी शामिल हैं. सतह ही बता दें कि यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि यह दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस है.

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

फिल्म का बजट लगभग ₹130 करोड़ था, लेकिन इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के अनुसार यह दुनियाभर में केवल ₹65.75 करोड़ ही कमा पाई. यानी बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म न केवल फ्लॉप रही बल्कि डिसास्टर साबित हुई.

अब देखना यह होगा कि क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे दर्शकों का वही प्यार मिलेगा, जो थिएटर्स में मिसिंग था.

यह भी पढ़े: Dhadak 2 OTT Release: सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म थिएटर्स में फ्लॉप कमाई के बाद ओटीटी को तैयार, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Previous article Single Layer Simple Payal Design: सादगी में क्लासी लुक देती सिंगल लेयर पायल की खास कलेक्शन
Next article Bigg Boss 19: पहले पार्टी, फिर लड़ाई! फरहाना-अशनूर की जबरदस्त भिड़त
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel