[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Son Of Sardaar 2 Box Office: अजय देवगन की फिल्म को रिलीज से पहले सैयारा-महावतार नरसिम्हा ने चटाई धूल, स्क्रीन बंटवारे को लेकर मचा घमासान

Son Of Sardaar 2 Box Office: अजय देवगन की फिल्म को रिलीज से पहले सैयारा-महावतार नरसिम्हा ने चटाई धूल, स्क्रीन बंटवारे को लेकर मचा घमासान

0
Son Of Sardaar 2 Box Office: अजय देवगन की फिल्म को रिलीज से पहले सैयारा-महावतार नरसिम्हा ने चटाई धूल, स्क्रीन बंटवारे को लेकर मचा घमासान
सन ऑफ सरदार 2 का 28वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Son Of Sardaar 2 Box Office: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही मुसीबतों में घिर गई है. दरअसल, मेकर्स इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन पहले से ही मौजूद सिनेमाघरों में हिट फिल्मों की वजह से इसे स्क्रीन्स नहीं मिल रहे हैं.

रिलीज से पहले ही स्क्रीन की जंग

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के निर्माताओं की योजना थी कि इसे देशभर में करीब 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाए, लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर लगभग 2500 स्क्रीन्स तक सीमित रह सकता है. इसके पीछे मुख्य वजह इस वक्त थिएटर में चल रही ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी सुपरहिट फिल्में हैं.

इन दोनों फिल्मों की मजबूत पकड़ ने थिएटर ओनर्स को आर्थिक रूप से खुश किया है और इसलिए वे अभी इन्हें रिप्लेस करने को तैयार नहीं हैं. ऐसे में ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए स्क्रीन हासिल करना चुनौती बन गया है.

डिस्ट्रीब्यूटर्स वर्सेज थिएटर ओनर्स

सूत्रों के अनुसार, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स चाहते हैं कि इसे कुल शो टाइमिंग्स का 60% हिस्सा दिया जाए. लेकिन थिएटर मालिक 35% से ज्यादा देने के लिए तैयार नहीं हैं. कई सिंगल स्क्रीन थिएटर सिर्फ दो शो देने को तैयार हैं, जबकि पीवीआर और आईनॉक्स जैसी मल्टीप्लेक्स चेन ने अपनी असहमति जताई है.

वहीं, इसी हफ्ते रिलीज हो रही ‘धड़क 2’ ने समझदारी दिखाते हुए सिर्फ 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने का फैसला किया है. ये फिल्म शहरी बाजारों पर फोकस कर रही है, जिससे उसे स्क्रीन को लेकर संघर्ष नहीं करना पड़ा. यह रणनीति ‘सन ऑफ सरदार 2’ की तुलना में काफी फोकस्ड और किफायती मानी जा रही है.

बता दें कि 31 जुलाई की शाम तक पूरा मामला साफ हो जायेगा.

यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2 vs Dhadak 2 के बीच मृणाल ठाकुर ने ‘धड़क 2’ के लिए किया पोस्ट, लिखा- अविश्वसनीय पल…

Previous article Google Pixel 10 से लेकर Vivo, Oppo तक… अगस्त में लॉन्च होने वाले हैं कई धाकड़ स्मार्टफोन्स, चेक करें लिस्ट
Next article Chocolate Fruit Cake Recipe: बिना ओवन के इस तरह बनाएं चॉकलेट फ्रूट केक, खाकर हर कोई पूछेगा रेसिपी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel