[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Allu Arjun: गिरफ्तारी के बाद घर लौटे अल्लू अर्जुन, तो फूटा सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा, बोले- ये पीआर स्टंट लग रहा है

Allu Arjun: गिरफ्तारी के बाद घर लौटे अल्लू अर्जुन, तो फूटा सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा, बोले- ये पीआर स्टंट लग रहा है

0
Allu Arjun: गिरफ्तारी के बाद घर लौटे अल्लू अर्जुन, तो फूटा सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा, बोले- ये पीआर स्टंट लग रहा है
Allu Arjun released

Allu Arjun: तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन शनिवार को एक रात जेल में काटकर अपने घर लौट आए हैं. दरअसल, एक्टर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के बाद हुई एक 32 वर्षीय महिला की मौत के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. अल्लू अर्जुन के रिहा होने के बाद कई सेलेब्स और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंचे, जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. अब ऐसे में इन्हीं तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़के हुए हैं. उनका मानना है कि यहां एक महिला की जान चली गई और कुछ लोग घायल हैं, लेकिन इसके बावजूद एक्टर को जश्न मनाने से फुरसत नहीं है. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

अल्लू अर्जुन पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि ‘अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी अनुचित थी और अब वह वापस आ गए हैं, लेकिन टॉलीवूड में ये क्या तमाशा चल रहा है. स्टार्स का अल्लू अर्जुन के घर जाना और हर चीज को कैमरे पर कैप्चर करना। अब ये कुछ ज्यादा हो रहा है. अब ये पीआर स्टंट ज्यादा लग रहा है.’

यूजर ने किया पब्लिसिटी पर व्यंग

दूसरे यूजर ने लिखा ‘आज की नॉन-स्टॉप सेलिब्रिटी यात्राओं और इसके आसपास पब्लिसिटी ने रेवंत रेड्डी के पक्ष में तराजू झुका दिया है. मुझे यकीन है कि मैं ऐसा महसूस करने वाला अकेला नहीं हूं. मैं अल्लू अर्जुन को पसंद करता हूं लेकिन आज का दिन जश्न का नहीं, आत्मनिरीक्षण का होना चाहिए था.’

‘जंग से वापस आए हैं’

तीसरे यूजर ने लिखा कि ‘अल्लू अर्जुन जो एक फिल्म का 300 करोड़ रूपए लेते हैं, उन्होंने एक रात जेल में गुजारा और पूरा देश उन्हें ऐसा महसूस करवा रहा है, जैसे वो किसी जंग से वापस आए हैं.’

Also Read: Allu Arjun Wife: एक रात जेल में काटने के बाद घर लौटे ‘पुष्पा 2’ स्टार, पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चे हुए इमोशनल, देखें VIDEO

Previous article Beware Of WhatsApp Scam: एक मैसेज बन गया आफत, लुट गए 4 करोड़
Next article Bihar Crime: जमुई में चाचा ने दो भतीजे को मारी गोली, घटना के बाद इलाके में हडकंप
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel