[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sky Force Release Date: हैट्रिक फ्लॉप फिल्मों का दाग धोने अब इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’, नोट कर लें डेट

Sky Force Release Date: हैट्रिक फ्लॉप फिल्मों का दाग धोने अब इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’, नोट कर लें डेट

0
Sky Force Release Date: हैट्रिक फ्लॉप फिल्मों का दाग धोने अब इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’, नोट कर लें डेट

Sky Force Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बीते दिनों लगातार फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं. जिसके बाद दर्शक उनकी आने वाली फिल्मों से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं. अक्षय कुमार की खेल खेल में थिएटर्स में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर रही है. जिससे मालूम पड़ता है कि एक्टर की फिल्में भले बॉक्सऑफिस पर कमाल ना दिखा पाए लेकिन एक्टू के स्टारडम को कोई नहीं गिरा सकता है. इसी बीच अब एक्टू की अगली फिल्म स्काई फोर्स का रिलीज डेट सामने आ गया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. दिनेश विजान की निर्देशित अक्षय की यह फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी आइए उसके बारे में आपको बताते हैं.

कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की स्काई फोर्स?

अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं. एक्टर की लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से मेकर्स ने इसके रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था. जिस पर आप फाइनली अपडेट आ गई है. दरअसल, खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म अगले साल 2025 में गणतंत्र दिवस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सारा अली ख़ान, निमरत कौर और शिखर पहाड़िया जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे.

रिपब्लिक डे पर रिलीज होगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक देशभक्ति फिल्म होने की वजह से इसे रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करना सही रहेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, “निर्देशक दिनेश विजन, अमर कौशिक और टीम को लगता है कि स्काई फोर्स गणतंत्र दिवस के लिए एकदम सही फिल्म है. यह एक्शन, ड्रामा, इमोशन और रोमांच से भरपूर है और सबसे बढ़कर – इसमें देशभक्ति भी भरपूर है. यह पाकिस्तान पर भारत के पहले हवाई हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है और फिल्म ने बहुत अच्छा आकार लिया है.”

Also Read: Jaat First Look: हैंडपंप के बाद अब पंखा उखाड़कर दुश्मनों का खात्मा करेंगे सनी देओल, जाट का धांसू पोस्टर रिलीज

Also Read: Singham Again का पहला गाना जय बजरंगबली सुना आपने, सीता की खोज में निकले अजय देवगन-रणवीर सिंह

Previous article Jharkhand Assembly Election: झारखंड के कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाएं, चुनाव आयोग ने दिया निर्देश
Next article Flip स्मार्टफोन के मार्केट में अब मचेगा भूचाल, यह कंपनी लायी सबसे सस्ता मुड़नेवाला फोन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel