[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sky Force OTT Release: अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स एक ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई स्ट्रीम, आज ही करें घर बैठे एंजॉय

Sky Force OTT Release: अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स एक ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई स्ट्रीम, आज ही करें घर बैठे एंजॉय

0
Sky Force OTT Release: अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स एक ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई स्ट्रीम, आज ही करें घर बैठे एंजॉय
Sky Force OTT Release

Sky Force OTT Release: अक्षय कुमार की साल 2024 में लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बाद, इस साल की शुरुआत में ‘स्काई फाॅर्स’ ने थिएटर्स में दस्तक दी. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है. इसे 160 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 149.88 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर नजर आए थे. अब यह फिल्म अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ. ऐसे में आइए बताते हैं आप इस फिल्म को कहां और कैसे देख सकते हैं.

ओटीटी पर कहां देखें स्काई फाॅर्स?

स्काई फाॅर्स ने 12.25 करोड़ रुपए से शानदार ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ और तीसरे दिन 28 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज होने लगी और इस तरह यह फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. अब इसका छुपके से ओटीटी डेब्यू हो चूका है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको 349 रुपए अपनी जेब से खर्च करने होंगे. हालांकि, मुफ्त में आप इसे कहां स्ट्रीम कर सकते इसपर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिली है. मालूम हो कि 1965 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित इस फिल्म को खाड़ी देशों में बैन का सामना करना पड़ा था.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

अक्षय की अपकमिंग मूवीज

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘कन्नप्पा’, ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने आने वाले हैं. इन फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद अगले साल 2026 में उनकी फिल्म ‘भूत बंगला, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म भी रिलीज हो सकती हैं.

Previous article Crime Patrol On OTT: सच्ची अपराधिक घटनाओं को अब ओटीटी पर करें एंजॉय, क्राइम पेट्रोल इस दिन से होगी स्ट्रीम
Next article Celebrity MasterChef Winner: ना तेजस्वी प्रकाश ना गौरव खन्ना, ये शख्स बन सकता है शो का विनर, नाम जान नहीं होगा यकीन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel