[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sky Force Box Office: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय की ‘स्काई फाॅर्स’, जानें डे 12 का कलेक्शन

Sky Force Box Office: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय की ‘स्काई फाॅर्स’, जानें डे 12 का कलेक्शन

0
Sky Force Box Office: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय की ‘स्काई फाॅर्स’, जानें डे 12 का कलेक्शन
Sky Force Lifetime Box Office Collection

Sky Force Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी और रिलीज के फर्स्ट वीक ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी शानदार रहा. पहले हफ्ते दमदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी शानदार परफॉर्म किया. अब यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. ऐसे में आइए इसके 12वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

स्काई फोर्स के 12वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स का अब तक नेट कलेक्शन 102.95 करोड़ रहा. फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का साथ मिला और फिल्म ने 22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 28 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई और फिल्म ने 7 करोड़ रुपए की कमाई की. पांचवे दिन 5.75 करोड़, छठवें दिन 6 करोड़ और सातवें दिन 5.5 करोड़ के कलेक्सन के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते 86.5 करोड़ का कारोबार किया. फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन 2.75 करोड़, 9वें दिन 5 करोड़ रुपये, 10वें दिन 5.5 करोड़ और 11वें स्काई फाॅर्स ने 0.49 का कलेक्शन किया. अब फिल्म के 12वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं और फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है.

स्काई फोर्स की कहानी

स्काई फोर्स एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी साल 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में भारत की पहली एयर स्ट्राइक पर केंद्रित है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर ने किया है और मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो ने इसे प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी.

यह भी पढ़े: Game Changer OTT Release: राम चरण की 500 करोड़ी फिल्म का होगा OTT डेब्यू, जानें कब और कहां देखें

Previous article महाकुंभ में प्रधानमंत्री ने लगाई आस्था की डुबकी, जानें आज 5 फरवरी का क्या है धार्मिक महत्व
Next article Video: पूजा पंडाल में अश्लील गाने पर डांस करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel