[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sky Force Box Office Collection Day 3: रविवार को अक्षय कुमार की स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप? जानें तीसरे दिन कितनी हुई कमाई

Sky Force Box Office Collection Day 3: रविवार को अक्षय कुमार की स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप? जानें तीसरे दिन कितनी हुई कमाई

0
Sky Force Box Office Collection Day 3: रविवार को अक्षय कुमार की स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप? जानें तीसरे दिन कितनी हुई कमाई
Sky Force Box Office Collection Day 3

Sky Force Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार, पहारिया, निमरत कौर और सारा अली खान स्टारर फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हुई. संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर की ओर से निर्देशित फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिव्यूज मिले. गणतंत्र दिवस की छुट्टी से पहले रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन थोड़ी अच्छी कमाई की. ओपनिंग डे पर मूवी ने 12.25 करोड़ की कमाई की. हालांकि दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई. अबतक मूवी ने 3 दिन में कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए.

स्काई फोर्स का डे वाइज कलेक्शन

हवाई एक्शन ड्रामा स्काई फोर्स ने अपने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 27.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 61.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. संडे को मूवी ने हिंदी में कुल 42.44 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जबकि चेन्नई ने 64.25 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई. चलिए आपको डे वाइज कमाई बताते हैं.

  • स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 12.25 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 22 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 27.50 करोड़ रुपये

स्काई फोर्स का टोटल कलेक्शन- 61.75 करोड़ रुपये

अक्षय कुमार की पिछली सारी फिल्में पिट गई थी बॉक्स ऑफिस पर

स्काई फोर्स ने अक्षय कुमार की पिछली रिलीज हुई सारी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया. एक्टर की फिल्में खेल खेल में, सरफिरा और बड़े मियां छोटे मियां से स्काई फोर्स सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है.उनकी पिछली रिलीज हुई सारी मूवीज फ्लॉप हुई थी और लोगों ने पसंद नहीं किया था. खेल खेल में ने सिनेमाघरों में 57 दिनों तक 39.39 करोड़ का बिजनेस किया था और ये बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. उनकी पिछली हिट मूवी सूर्यवंशी थी, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी. इसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ थी. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 293 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें– Sky Force Box Office Collection Day 2: स्काई फोर्स का दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ क्या हाल, जानें कमाई

Previous article आज सोम प्रदोष व्रत के अवसर पर जरूर करें इस कथा का पाठ
Next article इंडोनेशिया की नजर ब्रह्मोस मिसाइल पर, जानें कहां तक पहुंची डील?
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel