[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sholay The Final Cut Box Office: शोले द फाइनल कट ने पहले दिन की बंपर कमाई, 50 साल बाद भी ‘जय-वीरू’ का जादू बरकरार

Sholay The Final Cut Box Office: शोले द फाइनल कट ने पहले दिन की बंपर कमाई, 50 साल बाद भी ‘जय-वीरू’ का जादू बरकरार

0
Sholay The Final Cut Box Office: शोले द फाइनल कट ने पहले दिन की बंपर कमाई, 50 साल बाद भी ‘जय-वीरू’ का जादू बरकरार
Sholay The Final Cut Box Office

Sholay The Final Cut Box Office: अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ऐतिहासिक फिल्म ‘शोले’ को एक बार फिर दर्शकों का प्यार मिल रहा है. 12 दिसंबर को इसकी 4K रिस्टोर्ड ‘फाइनल कट’ वर्जन देशभर के थिएटर्स में रिलीज किया गया. इस बार फिल्म का वह ओरिजिनल क्लाइमैक्स भी दिखाया जा रहा है, जिसे 1975 में CBFC ने हटवा दिया था.

इस खास रिलीज का एक और महत्वपूर्ण कारण है निर्देशक रमेश सिप्पी के बॉलीवुड में पूरे हुए 50 साल. फिल्म के इस नए संस्करण को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और रिलीज के कुछ ही घंटों में थिएटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है.

पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, Sholay: The Final Cut ने भारत में अब तक लगभग  0.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म का कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.17% रही, सुबह के शो में 5.18%, जबकि दोपहर के शो में 13.15% तक पहुंच गई.

1975 में रिलीज के बाद शोले ने लगातार 5 साल तक थिएटर्स में शानदार प्रदर्शन किया था. उस समय फिल्म ने 15 करोड़ रुपये (भारत) और 30 करोड़ रुपये (दुनिया भर) की कमाई की थी. 2022 के हिसाब से इसका इन्फ्लेशन-एडजस्टेड कलेक्शन 1884 करोड़ रुपये माना गया था.

फिल्म का बजट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोले का फाइनल कट लगभग 2.5 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है, हालांकि आधिकारिक रुप से इस बात की कोई पुष्टि नहीं है.

रमेश सिप्पी ने बताया- क्यों बदला गया था क्लाइमैक्स?

एक पुराने इंटरव्यू में रमेश सिप्पी ने बताया कि 1975 में देश में आपातकाल लगा था और उस दौरान CBFC ने फिल्म को “बहुत हिंसक” बताया था. असली क्लाइमैक्स में ठाकुर गब्बर सिंह को मार देते हैं. बोर्ड को यही सीन आपत्तिजनक लगा, इसलिए टीम को कई ऐक्शन सीन हटाने पड़े.

अब 50 साल बाद दर्शक पहली बार वह असली अंत देख पा रहे हैं जिसे वर्षों पहले बदला गया था.

फिल्म की कहानी और कलाकार

फिल्म रामगढ़ गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां गब्बर सिंह का आतंक है. ठाकुर बलदेव सिंह बदला लेने के लिए जय और वीरू को गब्बर से लड़ने के लिए तैयार करते हैं. फिल्म में:

  • अमिताभ बच्चन – जय
  • धर्मेंद्र – वीरू
  • संजीव कुमार – ठाकुर
  • हेमामालिनी – बसंती
  • जया बच्चन – राधा
  • अमजद ख़ान – गब्बर सिंह

शोले का यह नया रूप दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया और रोमांच का अनोखा संगम साबित हो रहा है.

Previous article हर घर जल-नल योजना, 150 फीट पर कर दी बोरिंग
Next article पुस्तकालय में पाठकों के पढ़ने का समय दो पाली में करने पर लिया गया प्रस्ताव
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel