[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’ हुआ रिलीज, जीजा- साली के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’ हुआ रिलीज, जीजा- साली के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

0
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’ हुआ रिलीज, जीजा- साली के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
शिल्पी राज का नया गाना ‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’, फोटो- इंस्टाग्राम

Shilpi Raj New Bhojpuri Song puwara par Duwara Gira ke: भोजपुरी इंडस्ट्री में नया मस्ती भरा होली लेटेस्ट ट्रैक ‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’ रिलीज हो गया है, जिसे शिल्पी राज और दीपक दिलदार ने अपनी आवाज दी है. रिलीज के साथ ही यह गाना दर्शकों के बीच वायरल होने लगा. दर्शक इस गाने पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस म्यूजिक वीडियो पर 15 सौ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह नंबर्स लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’ सॉन्ग का वीडियो

देसी बीट और मजेदार बोल से भरा है गाना

गाने का म्यूजिक वीडियो बिल्कुल देसी स्टाइल पर तैयार किया गया है. बोल आसान और बोलचाल वाली भाषा में है, जो तुरंत याद रह जाता है. शिल्पी और दीपक की आवाज ने गाने को और मजेदार बना दिया है. दर्शक इस गाने पर अपना जमकर रिस्पॉन्स दे रहे हैं.

वीडियो में जीजा- साली की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

म्यूजिक वीडियो में दीपक दिलदार नजर आ रहे है, जो अपनी ऑनस्क्रीन साली के साथ जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं. उनकी साली ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है. वीडियो में दीपक और एक्ट्रेस के बीच मस्ती भरा केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है. दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते दिख रहे हैं. दीपक अपनी ऑनस्क्रीन साली को मजाकिया अंदाज में छेड़ रहे हैं और रंग लगाने की बात कर रहे है. देसी स्टाइल और रंगीन फ्रेम के कारण यह गाना दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते नजर आ रहा है.

गाने की टीम डिटेल्स

  • सॉन्ग – पुवारा पर दुवारा गिरा के
  • सिंगर – दीपक दीलदार और शिल्पी राज
  • लेखक – विंध्याचल तिवारी
  • म्यूजिक – बीएस चौहान
  • एलबम – पुवारा पर दुवारा गिरा के
  • डिजिटल – विक्की यादव
  • प्रोड्यूसर – मनोज मिश्रा
  • कम्पनी – आदिशक्ति फिल्मस
  • यूट्यूब- आदिशक्ति फिल्म

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

Website Template.jpg 9
Shilpi raj new bhojpuri song: शिल्पी राज का नया गाना ‘पुवारा पर दुवारा गिरा के’ हुआ रिलीज, जीजा- साली के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री 3

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें.

Previous article Navjot Kaur Sidhu: गौमूत्र से स्नान और उसका सेवन करती हैं नवजोत कौर सिद्धू, कैंसर को लेकर कैमरे पर किया बड़ा खुलासा
Next article Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel