[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Shefali Jariwala पर आया था किसी आत्मा का साया? मौत से पहले करीबी दोस्त को खुद सुनाई थी डरावनी पार्टी की आपबीती

Shefali Jariwala पर आया था किसी आत्मा का साया? मौत से पहले करीबी दोस्त को खुद सुनाई थी डरावनी पार्टी की आपबीती

0
Shefali Jariwala पर आया था किसी आत्मा का साया? मौत से पहले करीबी दोस्त को खुद सुनाई थी डरावनी पार्टी की आपबीती
Shefali Jariwala Horror Story

Shefali Jariwala Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. अब उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने इंटरव्यूज और वीडियो क्लिप्स वायरल हो रहे हैं. उन्हीं में से एक इंटरव्यू में उन्होंने एक भूतिया अनुभव को लेकर शॉकिंग खुलासा किया था, जो अब लोगों को और भी ज्यादा भावुक कर रहा है. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

बालकनी में हुआ डरावना हादसा

अगस्त 2024 में शेफाली जरीवाला ने अपने करीबी दोस्त के पॉडकास्ट में एक चौंकाने वाला किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया कि कैसे एक पार्टी के दौरान उन्हें कुछ अजीब महसूस हुआ, और जब उन्होंने होश खोया, तो उनकी आवाज बदल गई थी और वो किसी और की तरह बोलने लगी थीं.

उन्होंने बताया कि वो और उनके पति पराग त्यागी एक दोस्त की पार्टी में गए थे. पार्टी के दौरान शेफाली बालकनी में अकेली बैठ गईं और फिर कुछ समय बाद अजीब घटनाएं होने लगीं. एक दोस्त ने नोटिस किया कि उनकी आंखों में बदलाव है और ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने चश्मा पहना हो, जबकि ऐसा कुछ नहीं था. फिर शेफाली को कुछ याद नहीं रहा.

मर्दों जैसी आवाज हो गई थी

जब उन्हें खाने के लिए उठाया गया, तो उनकी आवाज मर्दों जैसी हो गई.वो चिल्ला रही थीं कि “मुझे छोड़ दो”. बीच-बीच में उनकी असली आवाज भी आ रही थी और बीच-बीच में किसी और की. उनके पति पराग त्यागी और वहां मौजूद करीब 20-25 लोगों ने यह सब देखा. डर के मारे पराग उन्हें हनुमान मंदिर ले गए और हनुमान चालीसा पढ़ी गई. इसके बाद शेफाली सामान्य हो गईं और फिर ऐसा कभी नहीं हुआ.

“अब मानने लगी हूं कि भूत होते हैं…”

शेफाली ने इंटरव्यू में कहा था कि पहले उन्हें भूत-प्रेत, पेड़ों पर आत्माएं, खुले बाल या परफ्यूम जैसी बातों पर विश्वास नहीं था, लेकिन उस एक अनुभव के बाद वो इन बातों पर यकीन करने लगी थीं.

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala Real Death Reason: हार्ट-अटैक या एंटी-एजिंग नहीं, इस वजह से हुई ‘कांटा लगा गर्ल’ की अचानक मौत, जानकर लगेगा झटका

Previous article Bihar News: बिहार में लगाइये ये 62 प्रकार के उद्योग, नीतीश सरकार दे रही 2 लाख रुपये की मदद
Next article बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की नयी लिस्ट आज हो सकती है जारी, महिला शिक्षकों को मिलेगी प्राथमिकता
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel