[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Shefali Jariwala की मौत के 10 दिन बाद फिर छलका पति पराग त्यागी का दर्द, बोले- जब तुम पैदा होगी…

Shefali Jariwala की मौत के 10 दिन बाद फिर छलका पति पराग त्यागी का दर्द, बोले- जब तुम पैदा होगी…

0
Shefali Jariwala की मौत के 10 दिन बाद फिर छलका पति पराग त्यागी का दर्द, बोले- जब तुम पैदा होगी…
Parag Tyagi and Shefali Jariwala

Shefali Jariwala: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. 27 जून को जब ये दुखद खबर सामने आई, तो हर कोई चौंक गया. उनकी मौत ने फैंस, दोस्तों और खासतौर पर उनके पति पराग त्यागी को गहरे सदमे में डाल दिया है.

‘मैं तुम्हें हर जिंदगीभर में प्यार…’

शेफाली के निधन के 10 दिन बाद, पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ बिताए खूबसूरत पलों का मोंटाज वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में कपल की कई रोमांटिक, प्यारी और मुस्कुराती हुई तस्वीरें हैं, जो उनके मजबूत रिश्ते और अटूट प्यार की कहानी बयां करती हैं.

वीडियो के साथ पराग ने जो कैप्शन लिखा, उसने हर किसी की आंखें नम कर दीं. उन्होंने लिखा, “मैं तुम्हें हर बार पा लूंगा, जब तुम पैदा होगी और मैं तुम्हें हर जिंदगीभर में प्यार करूंगा. मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूं, मेरी गुंडी मेरी छोकरी.” पराग का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें मजबूत रहने की सांत्वना दे रहे हैं.

पहले भी जताया था दुख

इससे पहले, शेफाली के निधन के ठीक सात दिन बाद, पराग ने पहली बार सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर कर अपना दर्द बयां किया था. उस पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों को शुक्रिया कहा था और शेफाली को अपनी “परी” बताते हुए दुआओं में याद रखने की बात कही थी.

टीवी की पॉपुलर जोड़ी

पराग और शेफाली की जोड़ी को टीवी की मोस्ट लव्ड कपल्स में गिना जाता था. दोनों की बॉन्डिंग, समझ और साथ बिताए गए पलों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थीं. अब उनके जाने के बाद पराग की पोस्ट्स और यादें ही उनके इस अधूरे रिश्ते की गवाही दे रही हैं.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par BO Collection Day 16: आमिर खान की फिल्म की कमाई देख हो जायेंगे हैरान, जानिए टोटल कलेक्शन

Previous article CUET UG 2025: कर रहे हैं सीयूईटी परीक्षा की तैयारी, यहां देखें सबसे ज्यादा स्कोरिंग विषय की लिस्ट
Next article धोनी और रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड टूट गया, शुभमन गिल ने तो गजब का इतिहास रचा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel