[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood दिल्ली में हेमा मालिनी से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र को किया याद

दिल्ली में हेमा मालिनी से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र को किया याद

0
दिल्ली में हेमा मालिनी से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र को किया याद
Shatrughan Sinha Meets Hema Malini

Shatrughan Sinha Meets Hema Malini: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में दिल्ली में हेमा मालिनी के नए घर पर जाकर उनसे मुलाकात की. इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं. पोस्ट के साथ उन्होंने इस मुलाकात को बेहद आत्मीय और यादगार बताया.

साउथ इंडियन खाने का लिया आनंद

शेयर की गई तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी को फूल भेंट करते नजर आ रहे हैं. दोनों सितारे मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. एक तस्वीर में शत्रुघ्न, दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फ्रेम की हुई तस्वीर के सामने खड़े दिखाई देते हैं.

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अपनी “प्रिय पारिवारिक मित्र और महान शख्सियत” हेमा मालिनी के नए घर जाना उनके लिए बेहद खुशी का पल था. उन्होंने हेमा की मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए बताया कि उन्हें स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे गए. शत्रुघ्न ने हेमा को “हमेशा की तरह स्नेही और ख्याल रखने वाली होस्टेस” बताया.

धर्मेंद्र को किया याद

मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र की यादें भी ताजा हुईं. गौरतलब है कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज कराया था. उनके जाने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी.

यह भी पढ़ें: तिरंगा लेकर आया नन्हा फैन, ‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर भावुक हुए सनी देओल

Previous article उमंग प्रतियोगिता में अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी
Next article रानीश्वर में शिवरात्रि की तैयारी पूरी, निकलेगी भव्य बारात
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel