[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘मेरी आंखों में भी आंसू थे’, फैंस के मैसेज पढ़ खुद को रोक नहीं पाईं शरवरी, कहा- दिल पूरी तरह भर गया

‘मेरी आंखों में भी आंसू थे’, फैंस के मैसेज पढ़ खुद को रोक नहीं पाईं शरवरी, कहा- दिल पूरी तरह भर गया

0
‘मेरी आंखों में भी आंसू थे’, फैंस के मैसेज पढ़ खुद को रोक नहीं पाईं शरवरी, कहा- दिल पूरी तरह भर गया
शरवरी वाघ, फोटो- इंस्टाग्राम

Main Vaapas Aaunga: फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स और बढ़ती बॉक्स ऑफिस रफ्तार ने मेकर्स के साथ-साथ स्टारकास्ट को भी बेहद खुश कर दिया है. खासकर फिल्म की कहानी और इमोशनल टच दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म ने 11 दिनों में 26.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. सोशल मीडिया पर लोग फिल्म से जुड़े अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं और इसी प्यार को देखकर शरवरी वाघ भी भावुक हो गईं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया.

Sharvari Wagh Emotional Over Audience Love: फैंस के प्यार ने भावुक कर दिया

शरवरी वाघ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ फोटोज पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने लिखा, “मुझे नहीं लगता कि इससे बड़ी कोई खुशी हो सकती है कि जिस चीज में आपने अपना दिल लगा दिया हो, वह लोगों के दिलों में भी जगह बना ले.” एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “मैसेज, वीडियो, आंसू, बातें और इतना सारा प्यार… मैं यह सब पढ़ और देख रही हूं और कई बार मेरी अपनी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं. हर एक्टर का सपना होता है कि वह ऐसी कहानी का हिस्सा बने, जो लोगों के साथ लंबे समय तक बनी रहे. जिस तरह आप सभी ने ‘मैं वापस आऊंगा’ से खुद को जोड़ा है, वह मेरे लिए बेहद भावुक और विनम्र कर देने वाला अनुभव है.”

Sharvari says My Heart Is Full: ‘दिल पूरी तरह भर गया है’

अपने पोस्ट में शरवरी ने आगे लिखा, “हमारे साथ हर भावना को महसूस करने के लिए धन्यवाद. इस फिल्म को अपने प्यार से आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद. मेरा दिल सच में पूरी तरह भर गया है.आखिरी स्लाइड में उन्होंने अपनी पोलारॉइड फोटो भी शेयर की है.

यह भी पढ़ें- वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है

यह भी पढ़ें- ‘कॉकटेल 2’ की आंधी में भी डटी रही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, 10वें दिन छापे ताबड़तोड़ नोट

Previous article कटिहार में आंशिक बादल, दोपहर में हल्की बारिश के आसार: अधिकतम तापमान 36 डिग्री
Next article बिहार के इन 19 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel