[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood दोबारा अजय व अक्षय के साथ नजर आयेंगे शरद केलकर

दोबारा अजय व अक्षय के साथ नजर आयेंगे शरद केलकर

0
दोबारा अजय व अक्षय के साथ नजर आयेंगे शरद केलकर

बॉलीवुड : बॉलीवुड में इन दिनों अपनी एक जगह बनाने वाले अभिनेता शरद केलकर को आप सभी ने तानाजी और हॉउसफुल 4 में देखा होगा. वहीं अब आने वाले समय में वह ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ और ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने एक बार अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ काम कर लिया है और अब आने वाली फाइलों में भी वह अक्षय कुमार, अजय देवगन और संजय दत्त जैसे अभिनेताओं संग नजर आने वाले हैं.

हाल ही में उन्होंने इन कलाकारों संग काम करने के अपने अनुभव साझा किये हैं. उन्होंने कहा है कि इन दोनों ही फिल्मों में सभी कलाकारों संग काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा क्योंकि मैंने इनके साथ पहले भी काम किया है. ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में मिस्टर दत्त के साथ मेरे कई अहम दृश्य हैं, मैंने उनके साथ ‘भूमि’ में भी काम किया है. हम दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री है. वह मेरे साथ एक छोटे भाई जैसा बतार्व करते हैं.

इसी के साथ आगे शरद ने कहा, अजय सर के साथ परिवार जैसा महसूस होता है और अक्षय सर के साथ मैंने ‘हाउसफुल 4′ में भी काम किया है. जब आप ऐसे लोगों के साथ काम करते हैं जिन्हें आप जानते हैं या पहले जिनके साथ काम कर चुके होते हैं, तब आप उनके साथ ज्यादा सहज हो जाते हैं और इसके साथ ही मैं उन सभी से उम्र में काफी छोटा हूं और सभी मेरे साथ बेहद अच्छे से पेश आए हैं. वे मेरे प्रति बेहद दयालु रहे हैं.’ आप सभी जानते ही होंगे शरद एक बेहतरीन अभिनेता हैं और अपने दमदार अभिनय से उन्होंने लाखों दिल अपने नाम किये हैं.

Previous article 94 लाख टिकट रद्द कर 1,490 करोड़ रुपये लौटायेगा रेलवे
Next article लॉकडाउन के दौरान चाय बेच रहे पिता- पुत्र गिरफ्तार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel