[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sapna Singh: कैसे हुई क्राइम पेट्रोल एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे की मौत, पुलिस के सामने 2 दोस्तों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sapna Singh: कैसे हुई क्राइम पेट्रोल एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे की मौत, पुलिस के सामने 2 दोस्तों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

0
Sapna Singh: कैसे हुई क्राइम पेट्रोल एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे की मौत, पुलिस के सामने 2 दोस्तों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
sapna singh son found dead

Sapna Singh: क्राइम पेट्रोल और माटी की बन्नो जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सपना सिंह जब मंगलवार को अपने मायके भुता थाना क्षेत्र के गांव रसूला लौटीं, तो वहां अपने 14 साल के बेटे सागर गंगवार का शव देखकर टूट गईं. एक्ट्रेस के बेटे का शव बीते दिन नाले में संदिग्ध हालत में मिला था, जिसे देखने के बाद बरेली के बीसलपुर रोड में परिजनों और गांव वालों के साथ सपना सिंह ने बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. अब इस मामले में सागर के दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ऐसे में आइए बताते हैं पूरा मामला.

मामले में दो दोस्त गिरफ्तार

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, मामले में मृतक के दो दोस्तों अनुज और सनी को गिरफ्तार कर लिया है. यह एक्शन तब लिया गया जब सपना सिंह और उनके परिजनों के 90 मिनट से ज्यादा समय तक चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मृतक के परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था.

कैसे हुई मौत?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सागर की मौत जहर या नीशीली दवाओं के ओवरडोज से हो सकती है. इस मामले पर जानकारी देते हुए मौत की वजहसर्कल ऑफिसर आशुतोष शिवम ने कहा, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन जहर या नशीली दवाओं के ओवरडोज के संकेत मिले हैं. आगे की जांच के लिए विसरा के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं.”

दोस्तों का चौंकाने वाला खुलासा

सपना सिंह के बेटे की हत्या के मामले पर भुता पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा, “पूछताछ के दौरान अनुज और सनी ने कबूल किया कि उन्होंने सागर के साथ ड्रग्स और शराब का सेवन किया था. ओवरडोज के कारण सागर बेहोश हो गया. घबराकर वे उसके शव को घसीटकर एक खेत में ले गए और उसे वहीं छोड़ दिया.” पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि सागर बरेली के आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा ओम प्रकाश के साथ रहता था. हादसे के बाद उसका शव रविवार की सुबह इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव के पास मिला था.

Also Read: Son of Sardar के डायरेक्टर के बेटे ने कार एक्सीडेंट में गंवाई जान, नशे में धुत 18 साल का दोस्त गिरफ्तार

Previous article Bihar News: शादी के 8वें दिन दूल्हे को छोड़कर भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार
Next article Test Ranking: जो रूट का समय समाप्त, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने हासिल की नंबर 1 रैंक
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel