[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood शेव्ड हेड और ऑल-ब्लैक लुक में दिखे सलमान खान, नए अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

शेव्ड हेड और ऑल-ब्लैक लुक में दिखे सलमान खान, नए अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

0
शेव्ड हेड और ऑल-ब्लैक लुक में दिखे सलमान खान, नए अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आमिर खान प्रोडक्शंस के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित खास समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उनका नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. कार्यक्रम में सलमान को ब्लैक आउटफिट और शेव्ड हेड लुक में देखा गया.

नए अवतार में नजर आए सलमान खान

कार्यक्रम से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में सलमान खान ब्लैक जींस और मैचिंग जैकेट पहने दिखाई दिए. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान उनके नए हेयरस्टाइल ने खींचा. उनका शेव्ड हेड लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सलमान ने सबसे पहले अकेले फोटोग्राफर्स के सामने पोज दिए. इसके बाद आमिर खान और करीना कपूर खान भी उनके साथ तस्वीरों के लिए शामिल हुए. जहां सलमान और आमिर ब्लैक आउटफिट में नजर आए, वहीं करीना गुलाबी रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिखी.

‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर सजा सितारों का मेला

इस समारोह में फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी समेत ‘लगान’ से जुड़े कई कलाकार मौजूद रहे. इसके अलावा किरण राव, आमिर खान के बेटे आजाद राव खान और अन्य कई फिल्मी हस्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की. आमिर खान अपनी मंगेतर गौरी स्प्रैट के साथ भी नजर आए. आमिर और गौरी 15 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

साल 2001 में रिलीज हुई थी ‘लगान’

साल 2001 में रिलीज हुई ‘लगान: वंस अपॉन ए टाइम इन इंडिया’ भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म का निर्देशन किया था. फिल्म की कहानी 1893 के ब्रिटिश भारत पर आधारित थी, जिसमें गांव के लोग अंग्रेजों के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलकर भारी कर से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं.

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में दिखाई देंगे. इसके अलावा वह निर्देशक वंशी पेडिपल्ली की आगामी फिल्म ‘एसवीसी 63’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें- ₹370 बिरयानी विवाद पर पहली बार हिमांशु जांगड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी हालत खराब है, सुनाई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी

Previous article सहरसा में बाबा वाणेश्वर मंदिर में उमड़ती है आस्था, शिवभक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम
Next article रोहतास के कोचस में अतिक्रमण से बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था, एनएच-319 और एसएच-17 पर रोज जाम से जूझ रहे राहगीर
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel