[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Salman Khan New Look: सलमान खान का ऐसा मेकओवर पहले कभी नहीं देखा होगा, नए लुक ने उड़ाए होश

Salman Khan New Look: सलमान खान का ऐसा मेकओवर पहले कभी नहीं देखा होगा, नए लुक ने उड़ाए होश

0
Salman Khan New Look: सलमान खान का ऐसा मेकओवर पहले कभी नहीं देखा होगा, नए लुक ने उड़ाए होश
Salman Khan New Look

Salman Khan New Look: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस साल 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. जन्मदिन से पहले ही भाईजान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, वजह है उनका नया और दमदार लुक. हाल ही में सलमान खान एक इवेंट में नजर आए, जहां उनका बदला हुआ अंदाज देखकर फैन्स की उत्सुकता और बढ़ गई.

ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए भाईजान

इस इवेंट में सलमान खान ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक जींस और स्टाइलिश चश्मा पहन रखा था. छोटे बालों और फिट बॉडी के साथ उनका लुक किसी फौजी से कम नहीं लग रहा था. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैन्स ने जमकर तारीफ की.

सलमान के फिटनेस पर फिदा हुए फैंस

माना जा रहा है कि सलमान खान का यह नया अवतार उनकी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारी का हिस्सा हो सकता है. हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भाईजान का यह ट्रांसफॉर्मेशन फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. 60 की उम्र में भी सलमान खान का फिटनेस और स्वैग लोगों को हैरान कर रहा है.

सोशल मीडिया पर फैन्स का रिएक्शन

जैसे ही सलमान खान का यह लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, “क्या लुक है भाईजान, एकदम वखरा स्वैग.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “उम्र सिर्फ नंबर है, भाईजान आज भी सुपरस्टार हैं.” कुछ लोगों ने उनके फिटनेस को लेकर सवाल भी उठाए, लेकिन फैन्स ने तुरंत उनके समर्थन में जवाब देकर ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी.

कब और कैसे मनाते हैं सलमान अपना बर्थडे?

सलमान खान हर साल 26 दिसंबर की देर रात यानी 27 दिसंबर के रात 12:00 बजे को अपने पनवेल फार्महाउस पर खास बर्थडे पार्टी रखते हैं. इस पार्टी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होते हैं. यह परंपरा सालों से चली आ रही है और इस साल भी इसका दोहराया जाना तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Salman Khan Look: भाई सोहेल की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने लूटी महफिल, सादगी भरी एंट्री ने बना दिया माहौल

Previous article Jawa 42 Bobber vs Royal Enfield Meteor 350: पहली नजर में दिल जीत लेंगी दोनों, लेकिन फीचर्स और माइलेज में कौन आगे?
Next article Bulldozer Action : होगी बुलडोजर कार्रवाई, तब चिल्लाइएगा नहीं, सीएम योगी ने सपाइयों से कहा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel