[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला

देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला

0
देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला
Salman Khan Viral Social Media Post

Salman Khan: सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. बीती रात अभिनेता को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां पैपराजी के लगातार फोटो और वीडियो लेने से वह नाराज नजर आए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में सलमान फोटोग्राफर्स को शांत रहने के लिए कहते दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि अभिनेता किसी करीबी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने कल देर रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ पोस्ट शेयर किए जिससे फैंस हैरान हैं.

सोशल मीडिया पर भी जाहिर की नाराजगी

अस्पताल से लौटने के बाद सलमान खान ने देर रात सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए. इन पोस्ट्स में उन्होंने पैपराजी के व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की. सलमान ने लिखा कि उन्होंने हमेशा मीडिया का सम्मान किया है और उनके काम की अहमियत समझी है, लेकिन किसी के दर्द या मुश्किल घड़ी को तमाशा बनाना सही नहीं है.

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि कुछ लोग दूसरों की परेशानी को कंटेंट बनाकर फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, जो गलत है. सलमान ने साफ शब्दों में कहा कि फिल्मों से ज्यादा जरूरी इंसान की जिंदगी और भावनाएं होती हैं.

‘60 का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला’

सलमान खान ने अपनी पोस्ट में अपनी उम्र का जिक्र करते हुए लिखा कि वह 60 साल के हो चुके हैं, लेकिन अब भी गलत बात के खिलाफ आवाज उठाना जानते हैं. अभिनेता ने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि अगर कोई उनकी निजी जिंदगी या मुश्किल वक्त का मजाक बनाने की कोशिश करेगा तो वह चुप नहीं बैठेंगे.

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी दो हिस्सों में बंटे नजर आए. कई लोगों ने सलमान के गुस्से को सही बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने पैपराजी और सेलिब्रिटीज के रिश्ते को लेकर बहस शुरू कर दी.

अस्पताल तक पीछा करने की खबर

कुछ फोटोग्राफर्स ने सलमान खान की गाड़ी को ट्रैफिक सिग्नल से ही फॉलो करना शुरू कर दिया था और अस्पताल तक पहुंच गए. अस्पताल के बाहर भी जब लगातार आवाजें लगाई गईं तो अभिनेता नाराज हो गए. उन्होंने कथित तौर पर फोटोग्राफर्स से पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में होता, तो क्या वे भी ऐसा व्यवहार पसंद करते.

Previous article छपरा जंक्शन पर स्टैंड बंद, यात्रियों का हाल बेहाल, हर तरफ जाम और अव्यवस्था से लोग परेशान
Next article कटिहार में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, हल्की बारिश दे सकती है राहत
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel