[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Salaar 2: प्रभास की ‘सालार 2’ पर लगा ब्रेक? मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दिया क्लैरिटी अपडेट

Salaar 2: प्रभास की ‘सालार 2’ पर लगा ब्रेक? मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दिया क्लैरिटी अपडेट

0
Salaar 2: प्रभास की ‘सालार 2’ पर लगा ब्रेक? मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दिया क्लैरिटी अपडेट
सालार 2, फोटो- एक्स प्लेटफॉर्म

Salaar 2: प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 सीजफायर’ के सीक्वल को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि फिल्म को रोक दिया गया है. रिपोर्ट्स में कहा गया कि द राजा साब के बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन के बाद मेकर्स ने सालार 2 को होल्ड पर डाल दिया है. लेकिन अब मेकर्स ने खुद सामने आकर इन सभी अफवाहों को गलत बताया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

मेकर्स ने ‘सालार 2’ किया कंफर्म

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सालार 2 को फिलहाल टाल दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया कि डायरेक्टर प्रशांत नील और प्रभास फिल्म के दूसरे पार्ट को पूरी तरह नए तरीके से बनाने की योजना कर रहे हैं, ताकि कहानी आज के दर्शकों की पसंद के मुताबिक हो.

इन खबरों के बीच मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया कि सालार 2 बंद नहीं हुई है और फिल्म पर काम जारी है. यह पोस्ट श्रुति हासन के जन्मदिन पर शेयर की गई, जिसमें वह प्रभास के साथ नजर आ रही हैं. कैप्शन में लिखा था, “आद्या देवा को दिखा रही है कि #Salaar2 में उसके साथ क्या होने वाला है! आपको क्या लगता है?”

फैंस के रिएक्शन

इस पोस्ट के बाद फैंस ने इसे सीक्वल की कन्फर्मेशन माना और कमेंट सेक्शन में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला.

Image 351
Salaar 2: प्रभास की 'सालार 2' पर लगा ब्रेक? मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दिया क्लैरिटी अपडेट 4
Image 350
Salaar 2: प्रभास की 'सालार 2' पर लगा ब्रेक? मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दिया क्लैरिटी अपडेट 5

सालार पार्ट 1: सीजफायर के बारे में

सालार: पार्ट 1 – सीजफायर को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था. फिल्म खानसार नाम के काल्पनिक शहर पर आधारित है और दो दोस्तों की कहानी दिखाती है जो हालात के चलते दुश्मन बन जाते हैं.

फिल्म 22 दिसंबर 2023 को कई भाषाओं में रिलीज हुई थी और दुनिया भर में करीब ₹650 करोड़ का कलेक्शन किया. कास्ट में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Preview: ओपनिंग डे कमाई पर सबकी नजरें, जानें डे 1 प्रिडिक्शन, रन टाइम और एडवांस बुकिंग स्टेटस

Previous article श्री पंचदेव धाम चपरा के नौवं अवतरण महोत्सव पर पांच दिवसीय अनुष्ठान शुरू
Next article ऋणं कृत्वा पुस्तक की स्थापना लौकिक अध्यात्मवाद हैः डॉ राजकुमार सिन्हा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel