[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Saiyaara: रेड 2 के विलेन ने सैयारा का किया रिव्यू, आमिर खान की हीरोइन ने फिल्म का किया रिव्यू

Saiyaara: रेड 2 के विलेन ने सैयारा का किया रिव्यू, आमिर खान की हीरोइन ने फिल्म का किया रिव्यू

0
Saiyaara: रेड 2 के विलेन ने सैयारा का किया रिव्यू, आमिर खान की हीरोइन ने फिल्म का किया रिव्यू
Riteish Deshmukh and Genelia D’Souza reviews Saiyaara

Saiyaara: मोहित सूरी निर्देशित रोमांटिक फिल्म सैयारा का क्रेज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित मूवी ने सात दिन में 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दहाड़ लगाई कि इसने कई बड़ी मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू मूवी की तारीफ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने किया है, जिसमें अनुपम खेर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनुराग बसु, अर्जुन कपूर का नाम शामिल हैं. अब रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने मोहित सूरी की फिल्म का रिव्यू किया है.

रितेश देशमुख ने सैयारा का किया रिव्यू

रेड के विलेन रितेश देशमुख ने ‘सैयारा‘ का पोस्टर अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाकर लिखा, मेरा दिल पूरी तरह से भर गया. मोहित सूरी आप पर बहुत गर्व है. मेरे दोस्त, आप हमेशा से अच्छे फिल्ममेकर रहे हैं, लेकिन ये तुम्हारी अब तक की सबसे दिल को छू लेने वाली फिल्म है. हर सीन इतनी नजाकत से डायरेक्ट किया गया है, हर भाव इतनी गहराई से महसूस हुआ है. हर फ्रेम में सच्चाई थी और हर इमोशन क्रेडिट्स के बाद भी मन में गूंजता रहा.” बता दें कि रितेश, मोहित की फिल्म एक विलेन में काम कर चुके हैं.

Image 340
Riteish deshmukh reviews saiyaara

जेनेलिया डिसूजा बोलीं- मैं एक ऐसी लड़की हूं जिसे लव स्टोरीज बहुत पसंद हैं

जेनेलिया डिसूजा ने फिल्म ‘सैयारा’ का रिव्यू करते हुए लिखा, मोहित सूरी क्या शानदार फिल्म बनाई है यार, इतनी सच्ची, प्यार से भरी और इतनी ईमानदार… तुम्हें जितनी तारीफ मिल रही है, वो सब तुम डिजर्व करते हो. मैं एक ऐसी लड़की हूं जिसे लव स्टोरीज बहुत पसंद हैं और तुमने फिर से इस बात पर यकीन दिला दिया कि प्यार हमेशा मौजूद रहेगा और कई बार जीत भी जाएगा. अहान पांडे आपके बारे में रितेश देशमुख से बात की है कि तुम फिल्मों के लिए बने हो और एक स्टार बनने वाले हो और तुमने सच में बहुत ही परिपक्व और शानदार अभिनय किया है. यकीन नहीं होता कि ये तुम्हारी पहली फिल्म है. अनीत पड्डा तुम कितनी जबरदस्त एक्टर हो. मैं तो पर्सनली तुम्हारा फैन बन गई हूं.

Image 341
Genelia d’souza reviews saiyaara

यह भी पढ़ें Saiyaara: रेड 2 के विलेन ने सैयारा का किया रिव्यू, आमिर खान की हीरोइन बोलीं- मैं एक ऐसी लड़की हूं जिसे…

Previous article Rangeen Review: पत्रकार-जिगोलो के रूप में अदाकारी के ‘मुक्काबाज’ निकले विनीत कुमार सिंह, ‘छावा’ की तरह फिर से छाए
Next article बिहार के लखीसराय में गंगा घाट पर मिला किशोर का क्षत-विक्षत शव, सिर में गोली मारकर हत्या की आशंका से सनसनी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel