[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Aneet Padda Next Film: ‘सैयारा’ की सीधी-साधी वाणी नई फिल्म में निभाएंगी ये दमदार किरदार, फिल्म की कहानी भी चौंकाने वाली

Aneet Padda Next Film: ‘सैयारा’ की सीधी-साधी वाणी नई फिल्म में निभाएंगी ये दमदार किरदार, फिल्म की कहानी भी चौंकाने वाली

0
Aneet Padda Next Film: ‘सैयारा’ की सीधी-साधी वाणी नई फिल्म में निभाएंगी ये दमदार किरदार, फिल्म की कहानी भी चौंकाने वाली
अनीत पड्डा की नई फिल्म. फोटो- इंस्टाग्राम

Aneet Padda Next Film: ‘सैयारा’ से डेब्यू कर दर्शकों का दिल जीतने वाली अनीत पड्डा अब अपने करियर की अगली बड़ी छलांग लगाने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपनी आगामी फिल्म “न्याय” में एक गहन और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने जा रही हैं. आइए आपको एक्ट्रेस की इस अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं.

अनीत पड्डा का दमदार किरदार

फिल्म में अनीत एक युवा पीड़िता का किरदार निभाएंगी, जो एक शक्तिशाली आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ खड़ी होती है, जिसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है. एक सोर्स ने बॉलीवुड बबल को बताया, “अनीत पड्डा का किरदार कहानी के केंद्र में है. यह फिल्म न्याय, साहस और शक्ति असंतुलन जैसे विषयों को सामने लाएगी. उनकी भूमिका कथा में भावनात्मक गहराई जोड़ती है.”

फिल्म की कहानी क्या है?

“न्याय” एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म महिलाओं के लिए न्याय की लड़ाई और सामाजिक ढांचे में मौजूद असमानताओं पर रोशनी डालेगी.

‘सैयारा’ से मिली पहचान

अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ “सैयारा” में डेब्यू किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सफलता पाई. इस फिल्म में उन्होंने वाणी का किरदार निभाया था, जिसकी कहानी दिल टूटने से लेकर नई मोहब्बत पाने और स्वास्थ्य संकट से जूझने तक के सफर को दर्शाती है. “सैयारा” 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. फिल्म में उनके साथ अहान पांडे लीड रोल में हैं.

सैयारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

60 करोड़ के छोटे बजट पर बनी ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 570.19 करोड़ की कमाई की. वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 329.59 करोड़ रहा.

यह भी पढ़े: Bobby Deol ने ‘एनिमल’ और ‘आश्रम’ में खलनायक की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने कल्पना भी नहीं की थी

यह भी पढ़े: Dhadak 2 Box Office: विपिन शर्मा ने ‘धड़क 2’ की बॉक्स ऑफिस असफलता पर तोड़ी चुप्पी, बोले- दर्शक सच को देखने से बचते हैं

Previous article Navratri Vrat Recipe: व्रत के लिए परफेक्ट है ये फलाहारी नमकीन, दिनभर रहेंगे एनेर्जेटिक, नोट करें रेसिपी
Next article Patna: ईस्ट जोन क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस में सम्मानित हुईं डॉ. अमृता, इस काम के लिए मिला अवॉर्ड
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel