[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा पर टूटा दुखों का पहाड़, दादा के निधन पर इमोशनल पोस्ट

‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा पर टूटा दुखों का पहाड़, दादा के निधन पर इमोशनल पोस्ट

0
‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा पर टूटा दुखों का पहाड़, दादा के निधन पर इमोशनल पोस्ट
अनीत पड्डा, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्म ‘सैयारा’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादाजी का निधन हो गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने अपने दादाजी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए दिल छू लेने वाली बातें लिखी.

दादाजी के लिए लिखा भावुक मैसेज

अनीत पड्डा ने इंस्टाग्राम पर अपने दादाजी का हाथ थामे एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी का इकलौता प्यार. आप धीरे-धीरे मुझसे दूर जा रहे थे, लेकिन आपने ‘मक्खन’ को कभी नहीं भुलाया. जब यादें साथ नहीं दे रही थीं, तब भी आपने प्यार को थामे रखा. मैं हमारी हर याद को संजोकर रखूंगी. हमारे साथ बिताए हर पल को अपने साथ लेकर चलूंगी. मैं एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करूंगी. आपके मजाक, आपकी अच्छाई और आपकी रोशनी को हमेशा अपने साथ रखूंगी. आपकी कहानियों को दुनिया तक पहुंचाऊंगी. आपने मुझे सच्चा और बिना शर्त प्यार सिखाया, मैं उसे हमेशा अपने साथ रखूंगी. आज आसमान में सबसे चमकता तारा देखा और समझ गई कि आप वहीं हैं. आई लव यू दादू, हमेशा… समय से भी परे.”

अल्जाइमर से जूझ रहे थे दादाजी

अनीत ने पहले भी बताया था कि उनके दादाजी अल्जाइमर से जूझ रहे थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मेरे दादू को अल्जाइमर है, इसलिए यह फिल्म मेरे लिए और भी भावुक थी. वह अब बहुत सी चीजें याद नहीं रख पाते, लेकिन मुझे इस फिल्म पर इसलिए भरोसा था क्योंकि इसमें कहा गया है कि ‘दिमाग भूल जाता है, लेकिन दिल कभी नहीं भूलता.’ यह मेरे दादू के लिए बिल्कुल सही है. उन्हें मेरा नाम याद नहीं रहता, लेकिन वह मुझे ‘हीरापुत’ या ‘मक्खन’ कहकर बुलाते थे.”

करियर में आगे क्या?

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीत पड्डा जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी. इसके अलावा वह अपने ‘सैयारा’ को-स्टार अहान पांडे के साथ एक और प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ का जलवा बरकरार, सोमवार की गिरावट के बावजूद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार

Previous article बंगाल में निष्पक्ष मतदान की तैयारी, एक घंटा पहले बूथ पर आयेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर
Next article यूपी के लाल ने किया कमाल! JEE Main परीक्षा में दूसरी बार पाई सफलता
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel