[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया शादियों में क्यों नहीं करते डांस

Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया शादियों में क्यों नहीं करते डांस

0
Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया शादियों में क्यों नहीं करते डांस
सैफ अली खान फोटो- इंस्टाग्राम

Saif Ali Khan: आजकल बड़े उद्योगपतियों और अमीर परिवारों की शादियों में फिल्मी सितारों का परफॉर्म करना आम बात हो गई है. कई अभिनेता अपनी हिट फिल्मों के गानों पर इन आयोजनों में डांस करते नजर आते हैं. हाल ही में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे उदयपुर में एक शादी समारोह में परफॉर्म करते दिखे थे. हालांकि, अभिनेता सैफ अली खान खुद को इस तरह के परफॉर्मेंस से दूर रखते हैं.

शादियो में डांस करने में अनकंफर्टेबल हैं सैफ

एक बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने बताया कि वह शादियों में डांस करने को लेकर सहज महसूस नहीं करते. उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि एक बार वह मुंबई में एक शादी में डांस कर रहे थे. तभी उनकी बुआ, जो काफी सख्त और शाही सोच वाली महिला हैं, उनके पास आईं और कहा, “मुझे यह मत कहना कि तुम इस शादी में डांस कर रहे हो.” इस बात ने उन्हें बहुत असहज और शर्मिंदा कर दिया.

कई बार कलाकारों को सम्मान नहीं मिल पाता: सैफ

सैफ का कहना है कि अक्सर समस्या तब होती है जब यह साफ नहीं होता कि अभिनेता मेहमान है या कलाकार. कई बार मंच और माहौल ऐसा होता है, जहां कलाकारों को वह सम्मान नहीं मिल पाता, जिसके वे आदी होते हैं. उनके अनुसार, अगर स्टेज सही हो और कलाकारों को खास जगह दी जाए, तो माहौल बेहतर लगता है.

विदेश की शादियों में ज्यादा कंफर्टेबल: सैफ

उन्होंने यह भी बताया कि विदेश में ऐसे आयोजनों में उन्हें ज्यादा सहज महसूस होता है. सैफ ने याद किया कि उन्होंने पुर्तगाल में एक शादी में परफॉर्म किया था, जहां सुंदर जगह, बड़ा स्टेज और सीमित मेहमान थे. इसके उलट, भारत में कई शादियों में बहुत भीड़ और नजदीकी माहौल उन्हें असहज कर देता है.

अभिनेता हर जगह दिखने लगते हैं, तो उनका आकर्षण कम हो जाता है: सैफ

सैफ अली खान का मानना है कि आजकल कलाकारों की ज्यादा मौजूदगी ने उनके प्रति लोगों की उत्सुकता कम कर दी है. उनका कहना है कि जब अभिनेता हर जगह दिखने लगते हैं, तो उनका आकर्षण कम हो जाता है. उन्होंने निजी जिंदगी को संभालकर रखने वाले कलाकारों की तारीफ भी की.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में नजर आएंगे. इस फिल्म में अक्षय कुमार निगेटिव किरदार निभाएंगे और दोनों कलाकार एक दशक बाद साथ स्क्रीन साझा करेंगे. फिल्म के 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम, बिजनेसमैन ने पहली बार इस मामले में तोड़ी चुप्पी

Previous article क्या धोनी IPL को कह रहे अलविदा? पूर्व CSK प्लेयर के बयान ने मचाया बवाल, जानें पूरा मामला
Next article Chocolate Cookies For Christmas: क्रिसमस पर बनाएं चॉकलेट कुकीज, देखते ही बच्चे हो जाएंगे खुश 
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel