[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood धुरंधर के गाने पर झूमीं रूपाली गांगुली की मां, रणवीर सिंह ने की तारीफ

धुरंधर के गाने पर झूमीं रूपाली गांगुली की मां, रणवीर सिंह ने की तारीफ

0
धुरंधर के गाने पर झूमीं रूपाली गांगुली की मां, रणवीर सिंह ने की तारीफ
Rupali Ganguly Mother Dances On Dhurandhar Song, Ranveer Singh Reacts

Rupali Ganguly Mother Dances On Dhurandhar Song: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को जहां दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल रही है, वहीं इसका गाना ‘शरारत’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इस गाने पर अब तक कई सेलेब्रिटीज रील्स बना चुके हैं, लेकिन हाल ही में एक वीडियो ने सबका दिल जीत लिया.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

दरअसल, टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की मां रजनी गांगुली ने अपने बेटे और मशहूर कोरियोग्राफर विजय गांगुली के साथ ‘शरारत’ गाने पर डांस किया. विजय ने यह रील सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि अब उन्हें अपनी बहन रूपाली के साथ भी एक रील बनानी चाहिए. वीडियो में रजनी अपने लिविंग रूम में पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस करती नजर आती हैं. बीच में विजय रुककर मां को चीयर करते हैं और आखिर में उन्हें गले लगा लेते हैं.

रणवीर सिंह ने की तारीफ

इस वीडियो पर फिल्म इंडस्ट्री से जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला. रणवीर सिंह ने रजनी के डांस की तारीफ करते हुए मजेदार कमेंट किया, वहीं निर्देशक आदित्य धर ने भी इसे शानदार बताया. गाने में नजर आईं आयशा खान ने फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि क्रिस्टल डिसूजा ने इसे बेहद कूल कहा.

रूपाली गांगुली ने मां के डांस को सराहा

बेटी रूपाली गांगुली भी अपनी मां के डांस से बेहद खुश दिखीं. उन्होंने लिखा कि यह इस गाने पर बना सबसे बेहतरीन डांस रील है. कोरियोग्राफर फराह खान ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या रजनी बाहर के कोरियोग्राफर्स के साथ भी काम करेंगी. गौहर खान, गणेश आचार्य, ध्वनि भानुशाली, नील नितिन मुकेश, टीना दत्ता समेत कई सेलेब्रिटीज ने रजनी को ‘रॉकस्टार’ बताया.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar: धुरंधर के हर शॉट की तारीफ कर रहे हैं ये डायरेक्टर, अब अक्षय खन्ना के लिए कह दी दिल छू लेने वाली बात

Previous article पप्पू यादव के जन्मदिन पर मरीजों के बीच फल वितरित
Next article राजबाड़ा मुसहरी टोला से विद्युत ट्रांसफर्मर की चोरी
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel