[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Raid 2 में अजय देवगन संग स्क्रीन शेयर करने पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सामने खड़े होते…

Raid 2 में अजय देवगन संग स्क्रीन शेयर करने पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सामने खड़े होते…

0
Raid 2 में अजय देवगन संग स्क्रीन शेयर करने पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सामने खड़े होते…
Raid 2 Verdict Flop or Hit

Raid 2: अजय देवगन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का क्लैश संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी ‘द भूतनी’ से देखने को मिल रहा है. हालांकि, अमय पटनायक के किरदार में अजय देवगन ने ऐसा दांव खेला है कि दर्शक भूतिया मूवी को भूल चुके हैं. रेड 2 एक एक्शन-थ्रिलर है, जो 2018 की ‘रेड’ का सीक्वल है. फिल्म का निर्देशन और लेखन राज कुमार गुप्ता ने किया है. इस बार रेड 2 के खलनायक रितेश देशमुख है, जिसने हाल ही में पीटीआई से बात करते हुए अजय देवगन के साथ काम करने पर बात की है. उन्होंने बताया कि अजय कितने बेहतरीन एक्टर हैं.

रितेश देशमुख ने अजय के लिए क्या कहा?

रितेश देशमुख ने पीटीआई से बात करते हुए अजय देवगन की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा, ‘जब अजय जैसा एक्टर हो, जो कि बहुत ही बेहतरीन अभिनेता हैं. वह सामने खड़े होते हैं तो वो आपका भी काम अच्छा हो जाता है क्योंकि क्या होता है कि जब सामने इतना अच्छा काम होता है कि वो आपकी एक्साइटेड बना देता है. तो अजय देवगन जैसे लोग जो हमेशा टॉप ऑफ द गेम हैं और वो जब स्क्रीन पर होते हैं, तब आपको ऐसा लगता है कि आपको पूरी मेहनत करनी है ताकि आपके वजह से सीन खराब न हो जाये.

रेड 2 की कहानी कैसी लगी?

रितेश ने आगे कहा, ‘जब भी मैं फिल्म देखता हूं तो यह देखता हूं कि स्क्रिप्ट क्या है और मुझे रेड 2 की कहानी बहुत पसंद आई. यह एक आम रेड नहीं है. बड़ी ही पेचीदा चीज है. कभी दादाभाई अमय पटनायक पर भारी पड़ते हैं तो कभी अमय पटनायक दादाभाई पर. तो अंत तक दोनों में चूहा बिल्ली का खेल चलता रहता है. इसके बावजूद यह सिर्फ इन दोनों की कहानी नहीं है. इसमें अमय पटनायक और उनके परिवार पर क्या बीत रही है, दादाभाई और उसके परिवार पर क्या बीत रही है. तो यह सिर्फ दो लोगों की कहानी नहीं है.’

यह भी पढ़े: Raid 2 Box Office Collection: ‘रेड 2’ बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, ‘रेड’ से ‘जाट’ तक सबको दी मात

Previous article ओले और बिजली गिरने से हुई उत्तर प्रदेश में चार मौतें, सीएम ने दिया आदेश 24 घंटे में मिले मुआवजा; आज यहां बारिश का अनुमान
Next article Nandi and Lord Shiva: मन की बात नंदी जी से- लेकिन किस कान में? जानिए बोलने की सही दिशा 
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel